ज़्यादा खाने से मोटी हो गई ये सुपरस्टार, डायरेक्टर ने फिल्म से कर दिया OUT
राधिका आप्टे ने हाल ही में एक इंटरव्यू में बताया कि आयुष्मान खुराना की डेब्यू फिल्म विकी डोनर के लिए राधिका आप्टे फाईनल हो चुकी थीं। फिल्म साईन होने के बाद राधिका आप्टे छुट्टियों पर चली गईं। छुट्टियों से लौट कर आने के बाद राधिका का वज़न थोड़ा बढ़ गया था। इसके बाद उन्होंने वादा किया कि वो ये वज़न कम कर लेंगी।
लेकिन प्रोडक्शन वालों ने उनकी बात नहीं मानी। ऐसे में राधिका आप्टो को यामी गौतम से रिप्लेस कर दिया गया। राधिका ने बताया कि इस वाकये ने उन पर गहरा असर छोड़ा। इतना ही नहीं, वो इतना डर गईं कि उन्होंने तब से अपने वज़न का कुछ ज़्यादा ही ख्याल रखना शुरू कर दिया।
अब राधिका आप्टे की कुछ सेक्सी तस्वीरें देखकर आपको वाकई लगेगा कि उन्हें कौन मोटापे के कारण रिजेक्ट कर सकता है -
विकी डोनर के हीरो थे आयुष्मान खुराना। आयुष्मान का मानना है कि फिल्म के दौरान वो बेहद पतले थे और शायद उनकी और राधिका की जोड़ी साथ में अच्छी नहीं लगती, इसलिए निर्देशक ने राधिका को रिप्लेस करने का फैसला लिया हो।
वैसे दिलचस्प ये है कि राधिका आप्टे और आयुष्मान खुराना ने एक साथ पिछले साल अंधाधुन जैसी शानदार फिल्म थी। दोनों की केमिस्ट्री फिल्म में काबिले तारीफ थी।


Click it and Unblock the Notifications











