Tch Tch Tch: बेस्ट एक्टर....बेस्ट हीरो...सलमान वाले लोग और ऐसा धो डाला!
बॉलीवुड में कुछ लोग ऐसे हैं जिन्हें किसी से कुछ डर नहीं रहता है। वो बस अपना काम करते हैं और हर चीज़ पर एकदम निष्पक्ष नज़रिया रखते हैं। राधिका आप्टे उन्हीं लोगों में से एक हैं। और उन्होंने बेबाकी से सुशांत सिंह राजपूत और सूरज पंचोली को धो डाला।
दरअसल, राधिका आप्टे, अपने अजीज़ दोस्त राजकुमार राव के साथ, नेहा धूपिया के शो, वोग बीएफएफ का हिस्सा बनने आई थीं। इसी दौरान एक गेम राउंड में नेहा ने राधिका से कुछ तीखे सवाल पूछे।

नेहा ने राधिका से पहले पूछा कि आजकल एक ऐसे एक्टर का नाम बताईए जो ज़बर्दस्ती का हौव्वा बना हुआ है। राधिका ने बिना सोचे समझे नाम लिया - सुशांत सिंह राजपूत।
दिलचस्प ये है कि सुशांत ने अपना डेब्यू, राजकुमार राव के साथ काई पो छे नाम की फिल्म से किया है। इसके बाद, राधिका से पूछा गया कि किस एक्टर को जिम छोड़कर एक्टिंग की ट्रेनिंग लेनी चाहिए। तो फिर राधिका ने फटाक से जवाब दिया - सूरज पंचोली।
वहीं दूसरी तरफ राजकुमार राव ने हर जवाब बड़ा नपा तुला दिया। जिसके लिए उन्हें शो पर सज़ा भी मिली। बहरहाल, आपको याद दिलाते हैं बॉलीवुड के ऐसे ही कुछ बेबाक बयान -


Click it and Unblock the Notifications











