राधिका आप्टे का बोल्ड सीन सोशल मीडिया पर हुआ वायरल- एक्ट्रेस ने दिया ये करारा बयान
राधिका आप्टे पिछले दिनों अपने हॉलीवुड फिल्म 'द वेडिंग गेस्ट' को लेकर सुर्खियों में आई थीं। फिल्म से राधिका आप्टे और देव पटेल का इंटिमेट सीन लीक हो चुका है। और देखते ही देखते यह वीडियो पूरे सोशल मीडिया पर वायरल हो चुका है। राधिका आप्टे ने इस बारे में बात करते हुए कहा कि इंटरनेट पर वायरल होता यह वीडियो समाज की साइकोटिक मानसिकता दर्शाता है।
राधिका आप्टे जहां अपने दमदार किरदारों के लिए जानी जाती हैं। वहीं, अपने बोल्ड सीन्स के लिए कई बार एक्ट्रेस सुर्खियों में आई हैं। हाल ही में उनकी और स्लमडॉग मिलियनेयर एक्टर देव पटेल की ब्रिटिश अमरीकन फिल्म द वेडिंग गेस्ट का एक लव मेकिंग सीन इंटरनेट पर लीक हो गया।

राधिका ने इस मुद्दे पर बात करते हुए कहा, फिल्म में उनके कई बेहतरीन सीन हैं लेकिन इस तरह का सीन लीक होना इस बात को दर्शाता है कि हम एक साइको समाज में रहते हैं। जो सीन लीक हुआ है उसमें मैं और देव पटेल दोनों हैं लेकिन इसे सिर्फ मेरे नाम पर वायरल किया जा रहा है। राधिका ने सवाल किया कि आखिर क्यों इस सीन को देव पटेल के नाम के साथ फैलाया नहीं जा रहा?
द वेडिंग गेस्ट की बात करें तो यह फिल्म 1 मार्च को यूएस में रिलीज हुई थी। लेकिन यह अभी तक भारत में रिलीज नहीं हुई है।
गौरतलब है कि ये पहली बार नहीं है जब राधिका बोल्ड सीन को लेकर चर्चा में आई हों। इससे पहले साल 2016 में भी आदिल हुसैन और राधिका के बीच एक बोल्ड सीन इंटरनेट पर वायरल हो गया था। उस वक्त एक्ट्रेस ने साफ कहा था कि मैं इंटिमेट सीन्स करने में सहज हूं। मैं विश्व सिनेमा देखते हुए बड़ी हुई हूं और मैंने काफी ट्रैवल किया है तो मैं अपनी बॉडी के साथ काफी कंफर्टेबल हूं।


Click it and Unblock the Notifications