..................... Radhika apte support to omh launched by young girls - Hindi Filmibeat

राधिका आप्टे ने किया युवा लड़कियों का सपोर्ट- शुरु की है OMH की पहल

राधिका आप्टे सोशल मीडिया पर युवा लड़कियों द्वारा शुरू की गई एक पहल का समर्थन करते हुए नज़र आई जिस के जरिये महिला से जुड़े शर्म और निषेध मुद्दों पर खुलकर बात की जाती हैं। महिलाओं से अपनी फैंटेसी के बारे में बात करने के लिए आग्रह करने से लेकर जागरूकता पैदा करने तक, OMH (ओह माय ऋतिक) नामक इस पहल का उद्देश्य चिकित्सा, मनोवैज्ञानिक और सामाजिक पहलुओं पर रोशनी डालना है।

राधिका आप्टे को जब इस पेज के बारे में पता चला तो अभिनेत्री ने एक वीडियो साझा करके अपना समर्थन देने का फैसला किया, जिसमें अभिनेत्री अपनी पहली फैंटेसी के बारे में बात करते हुए नज़र आ रही है और साथ ही अभिनेत्री अपने प्रशंसकों को यह बताने की कोशिश कर रही है कि हमें अपनी फैंटेसी के बारे में खुलकर बात करनी चाहिए।

radhika apte, राधिका आप्टे

OMH के आधिकारिक अकाउंट ने राधिका का वीडियो अपने इंस्टाग्राम पर साझा करते हुए लिखा," Thank you @radhikaofficial for sharing your first fantasy with us! We totally swear by what you said! There's nothing to be ashamed of!".

दिलचस्प रूप से लड़कियों ने अपनी पहल 'ओएमएच' (ओह माय ऋतिक) के लिए ऋतिक रोशन का नाम चुना क्योंकि वह निर्विवाद रूप से देश की सभी लड़कियों के बीच पसंदीदा व्यक्ति हैं, और इसीलिये उन्होंने अपनी पहल का नाम ओह माय ऋतिक रखा।

इस पहल का उद्देश्य बिना किसी शर्म के और कॉन्फिडेंस के साथ सेल्फ-लव के बारे में बात करना है और साथ ही किसी पछतावे के बिना हमारे शरीर, खुशी, कल्पनाओं और अनुभवों के बारे में बात करना है।

ओह माय ऋतिक, जिसे आमतौर पर ओएमएच के रूप में जाना जाता है, यह 6 मार्च को मीठीबाई कॉलेज की छह 19 वर्षीय युवा लड़कियों द्वारा शुरू की गई एक पहल है। अभियान का उद्देश्य महिला फैंटसी और मैस्टरबेशन से जुड़े कलंक को मिटाना और बात करने के लिए इसे एक सामान्य विषय बनाना है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X