Radhika Apte की जिस फिल्म ने कान्स में मचाया था धमाल, अब वो आप घर बैठे देख सकते हैं फ्री!

Radhika Apte

Radhika Apte Movie OTT Release Date: बॉलीवुड की दमदार अदाकारा राधिका आप्टे एक बार फिर अपने बोल्ड किरदार को लेकर चर्चा में हैं। उनकी नई फिल्म 'सिस्टर मिडनाइट' (Sister Midnight) जो कि Cannes 2024 में भी धूम मचा चुकी है, अब भारत में OTT पर बिल्कुल फ्री में उपलब्ध है।

23 मई 2025 को भारत में सीमित स्क्रीन पर रिलीज़ हुई इस फिल्म को अब भारतीय दर्शक बिना किसी सब्सक्रिप्शन के देख सकते हैं। राधिका आप्टे की यह फिल्म Tubi OTT प्लेटफॉर्म पर स्ट्रीमिंग के लिए उपलब्ध है। यह भारतीय सेंसर बोर्ड द्वारा अप्रूव वर्जन है। अभी तक किसी बड़े भारतीय OTT प्लेटफॉर्म (जैसे Prime Video या Netflix) ने इसे अधिकारिक रूप से इसके राइट नहीं लिए हैं।

क्या है फिल्म की कहानी?

'Sister Midnight' एक सोशल सैटायर है, जो अरेंज मैरिज जैसी सामाजिक व्यवस्था पर सवाल उठाती है। फिल्म में राधिका आप्टे 'उमा' नाम की लड़की का रोल निभा रही हैं, जो मुंबई की एक अरेंज मैरिज में फंस जाती है। कहानी धीरे-धीरे अकेलेपन, मेंटल स्ट्रगल और दबी हुई इच्छाओं के बोल्ड पहलुओं को उजागर करती है।

ट्रांसजेंडर कम्युनिटी को भी मिला अहम स्पेस

फिल्म में ट्रांसजेंडर कम्यूनिटी के इमोशन के बारे में बारीकी से दिखाया गया है, जो इसे और भी सेंसिटिव और दिलचस्प बनाती है। डायरेक्टर करण कंधारी की यह डेब्यू फिल्म है। फिल्म की शूटिंग मरीन ड्राइव, बैंडस्टैंड और मुंबई लोकल ट्रेनों जैसी रियलिस्टिक लोकेशनों पर की गई है।

More from Filmibeat

Read more about: radhika apte
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X