'बदलापुर' की इस एक्ट्रेस ने बताया, फिल्मों में सेक्स क्यों है बिकाऊ!
[बॉलीवुड न्यूज] बदलापुर फेम एक्ट्रेस राधिका आप्टे का कहना है कि फिल्मों में सेक्स एक बिकाऊ विषय है, क्योंकि समाज में इसे एक टैबू बना कर रखा गया है। राधिका ने कहा कि सेक्स समाज में एक वर्जित विषय है। लिहाजा, फिल्मों में इसकी जबरदस्त डिमांड है।

गौरतलब है कि, राधिका जल्द ही फिल्म 'हंटर' में नजर आएंगी, जो एक यौनासक्त इंसान की कहानी है। हर्षवर्धन कुलकर्णी के निर्देशन में बनी यह फिल्म एक एडल्ट कॉमेडी है। बताया जा रहा है फिल्म में जमकर सेक्स का तड़का लगाया गया है।
फिल्मों में सेक्स को लेकर राधिका कहती हैं कि, 'सेक्स बिकाऊ भी है और वर्जित भी है, इसलिए हमारे देश में इसे लेकर अजीब-सी स्थिति है। अकसर ऐसा होता है कि जिन चीजों को या बातों को आपसे छिपाकर रखा जाए, उसे जानने के लिए इंसान उतना उत्सुक होता है। लिहाजा, हमारे समाज में सेक्स को लेकर भी यही स्तिथि है।
पढ़ें- "मेरी NUDE सेल्फी देखें तो इग्नोर कर दें!"
जहां तक फिल्म 'हंटर' की बात है, तो राधिका का कहना है कि फिल्म के पोस्टर और ट्रेलर से ऐसा लगता है कि यह एक वयस्क हास्य फिल्म है, लेकिन फिल्म सिर्फ इतनी ही नहीं बल्कि यह और भी कुछ है।
उन्होंने बताया कि, 'यह एक लव-स्टारी है और आम फिल्मों की तरह है। हर दर्शक इससे खुद को जुड़ा पाएगा।' फिल्म 'हंटर' में गुलशन देवैया ने मुख्य भूमिका निभाई है। जबकि फिल्म बदलापुर में सराहना पाने के बाद यह राधिका आप्टे की अगली फिल्म है।
विशेष नोट- फिल्म जगत की और भी रोचक खबरें सीधे अपने मोबाइल पर पढ़ें। टाइप करें hindi.filmibeat.com और रहें हमेशा अपडेट।


Click it and Unblock the Notifications

