इस एक्ट्रेस ने सुशांत सिंह राजपूत को कहा Overrated एक्टर..Shocking
राधिका आप्टे बॉलीवुड की उन चुनिंदा एक्ट्रेसेस में से हैं जो अपनी बातें बेबाक तरीके से रखती हैं। एक बार फिर राधिका आप्टे ने कुछ ऐसा ही किया है। इस बार उन्होंने बेबाक बयान किसी और नहीं बल्कि सुशांत सिंह राजपूत को लेकर दिया है।
जी हां दरअसल राधिका आप्टे हाल में नेहा धुपिया की Vogus BFF में राजुकमार राव के साथ पहुंची जहां उनसे सुशांत सिंह राजपूत के बारे में राय मांगा गया तो उन्होंने कहा कि उनके हिसाब से सुशांत सिंह राजपूत सबसे अधिक ओवररेटेट एक्टर हैं।

जाहिर है सुशांत सिंह राजपूत को ये बयान बुरा भी लग सकता है क्योंकि उन्हें अपनी शुरुआती दो फिल्में काई पो छे और धोनी दोनों में खूब तारीफें बटोरी।उन्हें पब्लिक और क्रिटिक्स दोनों ने पसंद किया था। नेहा धुपिया ने जब राधिका आप्टे से ये पूछा कि किस एक्टर को जिम क्लास की नहीं एक्टिंग क्लास की जरुरत है तो उन्हें सूरज पंचोली का नाम लिया।
अब राधिका आप्टे के इन बयान के बाद स्टार्स क्या रिएक्शन देंगे ये देखने वाली बात होगी। हालांकि इस शो में राजकुमार राव कंट्रोवर्सियल बयान देने से बचते नजर आए और उन्होंने पूरी कोशिश की वो डिप्लोमैटिक अंदाज में ही जवाब दें।
आपको बता दें कि राधिका आप्टे पैडमैन में अक्षय कुमार के ऑपोजिट नजर आएंगी।


Click it and Unblock the Notifications