..................... Radhika Apte's film 'Mrs Undercover' Trailer released - Hindi Filmibeat

Radhika Apte: एक्ट्रेस की फिल्म 'मिसेज अंडरकवर' का ट्रेलर हुआ रिलीज, दिखा राधिका का एक्शन मोड अवतार

Radhika Apte

Radhika Apte: बॉलीवुड एक्ट्रेस राधिका आप्टे की नई फिल्म 'मिसेज अंडरकवर' का ट्रेलर रिलीज हो गया है, फिल्म में एक्ट्रेस का शानदार एक्शन मोड अवतार दिखाई दे रहा है। ट्रेलर में राधिका एक अंडरकवर एजेंट बनकर धांसू एक्शन करती दिख रही हैं, फैंस को यह काफी पसंद आ रहा है।

अभिनेत्री राधिका आप्टे आजकल अपनी आगामी फिल्म 'मिसेज अंडरकवर' को लेकर सुर्खियां बटोर रही हैं। दर्शक बेसब्री से इस फिल्म का इंतजार कर रहे हैं। 'मिसेज अंडरकवर' में राधिका के अलावा सुमीत व्यास और राजेश शर्मा जैसे कलाकार भी मुख्य भूमिका में नजर आएंगे।

फिल्म की बात करें तो, 'मिसेज अंडरकवर' दुर्गा नाम की एक साधारण भारतीय गृहिणी की कहानी है, जिसे 10 साल बाद काम पर वापस बुलाया जाता है। हालांकि, इन सालों में वह एक अंडरकवर एजेंट होने के बारे में सब भूल गई है क्योंकि उसने अपना सारा समय अपने परिवार की देखभाल करने में बिता दिया है।

बता दे, राधिका की 'मिसेज अंडरकवर' 14 अप्रैल को OTT प्लेटफॉर्म ZEE5 पर दस्तक देगी। फिल्म का निर्देशन अनुश्री मेहता कर रही हैं। इसका लेखन भी उन्होंने ही किया है। फैंस बैसे हमेशा ही राधिका की फिल्म का बेसब्री से इंतजार करते हैं, क्योंकि हमेशा ही राधिका नई फिल्म के साथ अपना नया अवतार दिखाती हैं।

गौरतलब है कि, राधिका की फिल्म हमेशा ही शानदार और अलग होती है, कई अलग विषयों पर राधिका काम करती हैं जिससे राधिका की एक अलग तरह की पहचान बनी है, फैंस भी हमेशा राधिका को काफी पसंद करते हैं। पर्सनल लाइफ हो या प्रोफेशनल राधिका लाइमलाइट में रहती हैं।

Read more about: radhika apte
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X