तो इस एक्ट्रेस के साथ रिलेशनशिप में हैं विकी कौशल? राधिका आप्टे ने दिया हिंट

By Staff

Recommended Video

Vicky Kaushal dating Beyond The Clouds actress Malavika Mohanan!!; Check Out | FilmiBeat

हाल ही में एक चैट शो के दौरान राधिका आप्टे ने खुलासा किया कि विकी कौशल किसी एक्ट्रेस के साथ रिलेशनशिप में हैं। फिर क्या था.. तुरंत ही विकी की गर्लफ्रैंड को लेकर खबरें आने लगीं। अफवाहों की मानें तो विकी कौशल एक्ट्रेस मालविका मोहनन को डेट कर रहे हैं। दरअसल, कुछ ही दिनों पहले विकी का वीडियो वायरल हुआ था, जहां वह मालविका की मां के साथ लंच करते दिख रहे थे।

लंबे समय तक विकी कौशल का नाम हरलीन सेठी के साथ जुड़ा रहा। लेकिन पिछले दिनों ही इनके ब्रेक अप की खबरों ने सुर्खियों बटोरी। उसके बाद विकी का नाम कैटरीना कैफ के साथ भी जोड़ा गया। हालांकि एक्ट्रेस ने तुरंत ही इससे इंकार कर दिया।

Vicky Kaushal

वहीं, अब विकी कौशल का नाम मालविका के साथ जोड़ा जा रहा है। मालविका को दर्शक रजनीकांत की 'पेट्टा' और 'बियॉन्ड द क्लाउड्स' में देख चुके हैं। रिपोर्ट्स की मानें तो विकी और मालविका एक दूसरे को बचपन से जानते हैं और इनके बीच काफी अच्छी दोस्ती है।

बहरहाल, विकी कौशल के रिलेशनशिप को लोगों की नजर में लाया है राधिका आप्टे ने। नेहा धूपिया के शो में आईं राधिका ने जब पूछा गया कि किस बॉलीवुड स्टार को खुलकर अपना रिश्ता स्वीकार कर लेना चाहिए.. तो राधिका ने कहा, मैं वाकई में आखिरी इंसान होती हूं जिसके पास कोई गॉसिप होती है। लेकिन विकी इन दिनों एक बेहद प्यारी लड़की को डेट कर रहे हैं और उन्हें खुलकर अपने रिश्ते को लेकर सामने आना चाहिए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X