"अपने बम और ब्रेस्ट पर पैड लगाओ" राधिका आप्टे के बताई साउथ के डायरेक्टर की गंदी डिमांड

Radhika Apte South Films Assault: राधिका आप्टे को फिल्म इंडस्ट्री में काम करते हुए करीब 20 साल हो चुके हैं। आज वह एक ऐसी एक्ट्रेस हैं जो अपने मन से फैसले ले सकती हैं। उन्हें कौन-सा रोल करना है और कौन-सा नहीं, यह अब वह खुद तय करती हैं। लेकिन करियर की शुरुआत में उनके हालात ऐसे नहीं थे।

Radhika Apte South Films Assault

राधिका ने साल 2005 में फिल्म 'वाह! लाइफ हो तो ऐसी' से छोटे रोल के साथ शुरुआत की थी। इसके बाद 2009 में उन्होंने बंगाली फिल्म 'अंतहीन' में पहली बार लीड रोल किया। असली पहचान उन्हें 2015 में आई फिल्म 'बदलापुर' से मिली। इस फिल्म के बाद उनका करियर सही दिशा में आगे बढ़ा।

राधिका ने बताया कि शुरुआत के दिनों में उन्हें कई बड़े लोगों के साथ काम करने के ऑफर मिले, लेकिन उनका व्यवहार ठीक नहीं था। जब उन्हें यह बात समझ आई, तो उन्होंने साफ मना कर दिया। उन्होंने कहा कि ऐसे लोगों के साथ वह कभी काम नहीं करेंगी, चाहे वे कितने ही बड़े नाम क्यों न हों।

पैसों की जरूरत के कारण राधिका ने साउथ की फिल्मों में भी काम किया, लेकिन वहां का अनुभव उनके लिए बहुत मुश्किल भरा रहा। उन्होंने बताया कि कुछ फिल्म सेट पर उन्हें काफी परेशान किया गया। एक शूट के दौरान वह सेट पर अकेली महिला थीं और एक छोटे शहर में शूटिंग चल रही थी। वहां उनके शरीर को लेकर गलत बातें कही गईं और जबरन पैडिंग लगाने को कहा गया।

उस समय न तो उनके पास कोई मैनेजर था और न ही एजेंट। उनकी पूरी टीम में सिर्फ पुरुष थे और उन्हें अपनी अलग टीम बनाने तक की इजाजत नहीं थी। इन सब बातों ने उन्हें अंदर से तोड़ दिया।

राधिका कहती हैं कि वह आमतौर पर काफी बोल्ड और साफ बोलने वाली हैं, फिर भी उन दिनों को याद करके वह आज भी डर जाती हैं। वह दोबारा कभी ऐसी हालत में नहीं पड़ना चाहतीं। उनका कहना है कि कोई भी महिला ऐसे अनुभव से न गुजरे, यही वह चाहती हैं।

राधिका ने यह भी कहा कि सिर्फ पुरुष ही नहीं, बल्कि ऊंचे पदों पर काम कर रही कुछ महिलाएं भी इस खराब माहौल के लिए जिम्मेदार हैं। उनके मुताबिक, अगर चाहें तो वे बदलाव ला सकती हैं, लेकिन चुप रहना ही चुनती हैं। यही बात उन्हें सबसे ज्यादा परेशान करती है।

More from Filmibeat

Read more about: radhika apte bollywood
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X