सेक्स को बिकाउ मानने वाली राधिका के फैन हुए ऋषि कपूर!
बदलापुर फिल्म से बॉक्स ऑफिस पर अपनी एक नयी पहचान बनाने वाली राधिका आप्टे को दर्शको ने काफी पसंद किया। क्रिटिक्स ने भी उनके अभिनय की काफी तारीफ की और राधिका ने खुलकर मीडिया के सामने ये स्वीकार किया कि सेक्स को हमारे समाज ने टैबू बनाकर रखा है इसीलिये फिल्मों वो दिखाने पर फिल्में चलती हैं।
राधिका के इन बोल्ड विचारों के चलते लोगों ने राधिका को काफी निगेटिव कमेंट्स भी दिये लेकिन वहीं उनकी बेहतरीन परफॉर्मेंस से हमारे बॉलीवुड के जाने माने वेटरन एक्टर ऋषि कपूर काफी प्रभावित हुए हैं। ऋषि कपूर जी ने राधिका की तारीफ करते हुए लिखा "कौन है ये बेहतरीन अभिनेत्री जिसने विनय पाठक के पत्नी का किरदार निभाया है। वाह, उसने तो जादुई अभिनय किया है।"
राधिका भी शायद ये सुनकर हैरान होंगी कि ऋषि कपूर जी ने उनके बदलापुर में छोटे से किरदार को इतना पसंद किया और उसपर ध्यान दिया। ऋृषि कपूर के अलावा राजकुमार राव ने भी ट्विटर पर राधिका आप्टे की आने वाली फिल्म हंटर के बारे में लिखा "बहुत ही बेहतरीन फिल्म है साथ ही सभी कलाकारों ने बेहतरीन अभिनय किया है।"
जिस तरह से राधिका आप्टे को बॉलीवुड में इतना सराहा और नोटिस किया जा रहा है उसे देखकर तो यही लग रहा है कि राधिका आप्टे को जल्द ही बॉलीवुड की जानी मानी अभिनेत्रियों की लिस्ट में भी जगह मिल जाएगी।


Click it and Unblock the Notifications












