"मेरी NUDE सेल्फी देखें तो इग्नोर कर दें!"
स्टार होना बहत बड़ी चीज़ है लेकिन स्टारडम के साइड इफेक्ट्स कितने ज़्यादा हैं ये हम आपको कई बार समझा चुके हैं। खासकर आजकल स्टार जैसी कोई चीज़ बहुत दूर नहीं लगती। फेसबुक, ट्विटर और टेक्नॉलॉजी के ज़रिए स्टार और उनके प्रशंसकों के बीच दूरी काफी घटी है।
लेकिन इस बात का खामियाज़ा स्टार्स को बहुत भुगतना पड़ता है। कभी MMS स्कैंडल, कभी लीक की गई तस्वीरें तो कभी फोटोशॉप से बदल दी गईं तस्वीरें। इसी MORPHED तस्वीर की शिकार हाल ही में हुईं राधिका आप्टे। शोर इन द सिटी में अभिनय कर चुकीं राधिका वरूण धवन के साथ बदलापुर में आने वाली है।
हाल ही में उनकी एक न्यूड सेल्फी वॉट्सऐप पर वायरल हो गई। हालांकि थोड़ी देर बाद ही साफ हो गया कि तस्वीर उनकी नहीं है लेकिन तब तक बवाल मच चका था। राधिका ने अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि ऐसी घटनाओं को नजरअंदाज करना ही बेहतर है। पारखी नजर रखने वाला कोई भी व्यक्ति समझ जाएगा कि वह मैं नहीं हूं।
वहीं उन्होंने नए कलाकारों को सलाह दी कि इस तरह की चीज़ें मीडिया और टेक्नॉलॉजी का दुरूपयोग करने का नतीजा है। हालांकि अब कलाकारों को सीख लेना चाहिए कि फोटोशॉप और सॉफ्टवेयर का इस्तेमाल कर किए जाने वाले इस साइबर क्राइम से कैसे बचें।


Click it and Unblock the Notifications












