..................... राधिका आप्टे ने की बॉलीवुड में हीरो - हीरोइनों की फीस में अंतर पर बात | Radhika Apte opens up on pay disparity in Bollywood - Hindi Filmibeat

बॉलीवुड में हीरो को ही नहीं, उसके पापा को भी हीरो की मम्मी से ज़्यादा फीस मिलती है - राधिका आप्टे

राधिका आप्टे बॉलीवुड में उन चंद हीरोइनों में से एक हैं जो सीधा मुंह पर दो टूक बात करती हैं। अब राधिका आप्टे ने एक इंटरव्यू में बॉलीवुड में महिलाओं और पुरूषों के फीस में फर्क पर दिल खोलकर बात की। उनका कहना है कि फिलहाल इस फर्क से पूरी इंडस्ट्री जूझ रही है।

राधिका का कहना है कि ये फीस का अंतर उन किरदारों में भी नज़र आता है जिनका बॉक्स ऑफिस से कोई लेना देना ही नहीं है। जैसे कि हीरो के माता पिता का रोल करने वाले एक्टर्स में पिता को मां का रोल करने वाली हीरोइन की तुलना में ज़्यादा फीस मिलेगी।

radhika-apte-opens-up-on-pay-disparity-in-bollywood

गौरतलब है कि हमेशा फीस के अंतर को सीधा बॉक्स ऑफिस से जोड़ा जाता है कि अगर कोई हीरोइन ज़्यादा बॉक्स ऑफिस दे सकती है तो उसकी फीस भी उतनी ही होती है। लेकिन देखा जाए तो हाल ही में पद्मावत के 300 करोड़ के बॉक्स ऑफिस के बदले दीपिका की फीस थी 12 करोड़ रूपये।

जबकि वहीं, रणवीर सिंह हर फिल्म के लिए 20 करोड़ और अब शाहिद कपूर, 40 करोड़ रूपये ले रहे हैं। इसलिए राधिका का कहना बिल्कुल वाजिब है कि पुरूष और महिलाओं के मेहनताने में हर स्तर पर अंतर है।

आपको बताते हैं बॉलीवुड की सबसे ज़्यादा फीस लेने वाली हीरोइनों के मेहनताने के आंकड़े -

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X