''फिल्म में अक्षय कुमार मेनलीड हैं.. लेकिन मेरा किरदार भी अहम है....''
अक्षय कुमार की फिल्म पैडमैन में राधिका आप्टे उनकी पत्नी का किरदार निभा रही हैं। फिल्में अक्षय कुमार के साथ काम करने के अनुभव को एक्ट्रेस ने शेयर किया है।
अक्षय कुमार की फिल्म 'पैडमैन' अभी से ही सुर्खियां बटोर रही है। बता दें, यह फिल्म रियल लाइफ में मुरुगनाथम से प्रेरित है, जिन्होंने सभी विरोधों का सामना करते हुए सबसे सस्ती सैनेटरी पैड्स बनाने का काम किया था। इस फिल्म को ट्विंकल खन्ना प्रोड्यूस कर रही हैं।
[अक्षय कुमार की फिल्म का FINAL कलेक्शन.. धमाकेदार प्रॉफिट!]
फिल्म में अक्षय कुमार के साथ मेनलीड किरदार में सोनम कपूर और राधिका आप्टे नजर आएंगी। हाल ही में फिल्म के बारे में बात करते राधिका आप्टे ने कहा- मैं फिल्म में अक्षय कुमार की पत्नी बनी हूं, जो कि फिल्म का एक अहम किरदार है। फिल्म की शूटिंग इस हफ्ते से शुरू हो जाएगी।

राधिका आप्टे ने कहा, फिल्म में सभी किरदारों को शुद्ध हिंदी में बात करना है। लिहाजा, मैं उच्चारण पर काफी ध्यान दे रही हूं। साथ ही उन्होंने अक्षय की तारीफ करते हुए कहा- मैं अक्षय कुमार की फिल्में देखते हुए बड़ी हुई हूं। लिहाजा, उनके साथ काम करना काफी दिलचस्प है।
यहां जानें अक्षय कुमार की आने वाली फिल्में-


Click it and Unblock the Notifications











