शादी के 12 साल बाद मां बनने जा रही हैं राधिका आप्टे, BFI लंदन फिल्म फेस्टिवल में फ्लॉन्ट किया बेबी बंप

Radhika Apte is pregnant Photos Viral: बॉलीवुड एक्ट्रेस राधिका आप्टे अपनी बेहतरीन एक्टिंग स्किल के लिए जानी जाती हैं। अपनी प्रोफेशनल लाइफ के साथ ही राधिका पहली बार अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में हैं। जी हां, राधिका आप्टे को हाल ही में BFI लंदन फिल्म फेस्टिव में देखा गया। इस दौरान उन्होंने अपनी अपीयरेंस से सभी को चौंका दिया है।
यूके फिल्म फेस्टिवल में फ्लॉन्ट किया बेबी बंप
हाल ही में राधिका आप्टे हेडलाइन बन गई हैं और बने भी क्यों ना इस फिल्म फेस्टिवल के जरिए उन्होंने एक बड़ा ऐलान भी किया है। जी हां, हाल ही में राधिका द्वारा शेयर की गई तस्वीरों में देखा जा सकता है कि राधिका ब्लैक कलर की बॉडीकान ड्रेस पहने नजर आ रही हैं। जिसमें उनका बेबी बंप साफ झलक रहा है। वहीं राधिका को इस इवेंट में इस तरह देख लोग हैरान रह गए।
फैन्स ने राधिका को दीं बधाइयां
बता दें कि राधिका इस इवेंट में अपनी आने वाली फिल्म सिस्टर्स मिडनाइट के प्रीमियर के लिए लंदन गई थीं, लेकिन जैसे ही यह तस्वीरें सोशल मीडिया पर आईं फैन्स तो खुशी से उतावले हो गए। जी हां, राधिका की इन तस्वीरों पर यूजर्स के जमकर रिएक्शन आ रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- बहुत-बहुत मुबारक हो राधिका। तो वहीं दूसरे ने कहा नजर ना लगे न्यूली मॉम को।
शादी के 12 साल बाद मां बनने जा रही हैं राधिका
आपको बता दें कि राधिका आप्टे ने ब्रिटिश म्यूजिशियन बेनेडिक्ट टेलर के साथ साल 2012 में शादी रचाई थी। वह शादी के लंबे समय तक यानी की पेंडमिक 2020 तक लॉन्ग डिस्टेंस रिलेशनशिप में थीं। वहीं अब शादी के 12 साल बाद राधिका मां बनने जा रही हैं।


Click it and Unblock the Notifications











