पैडमैन की प्रमोशन में इसलिए नही शामिल होंगी राधिका आप्टे, खुल गया राज
Recommended Video

कई दिनों से इंजतार में चल रही अक्षय कुमार की फिल्म पैडमैन आज रिलीज हो रही है और पूरी स्टारकास्ट इस मौके पर मुबंई में फिल्म का प्रमोशन करते हुए नजर आएंगे। आपको बता दें कि फिल्म की पूरी स्टारकास्ट तो वहां शामिल होगी पर राधिका आप्टे नजर नहीं आएंगी। ऐसा मौका पहली बार होगा जब राधिका अपनी फिल्म के प्रमोशन के मौके पर मौजूद नही होगी।
आपको बता दें कि राधिका के ना आने के पीछे एक खास कारण है और वो ये है कि राधिका एक फिल्म की शूटिंग मे इन दिनो व्यस्त चल रही है और इस फिल्म की शूटिंग दिल्ली में हो रही है। फिल्म पैडमैन को प्रमोट करने के लिए अक्षय कुमार ने काफी मेहनत की है और उनका पत्नी ट्विंकल खन्ना जो इस फिल्म की प्रड्यूसर भी है उन्होने काफी मेहनत की है।

आपको बता दें कि फिल्म में अक्षय कुमार की पत्नी का रोल राधिका आप्टे ने किया है और वो इस फिल्म के प्रमोशन में नजर नही आ रही है। राधिका ने पैडमैन के दौरान ही एक दूसरा प्रोजेक्ट साइन कर लिया था जिस कारण वो काफी बिजी भी चल रही था और अभी वो दिल्ली में है।
फिल्म के प्रचार प्रसार ना कर पाने से दुखी राधिका ने ये बयान दिया था कि उनके लिए सबसे खास रही है ये फिल्म और व्यस्तता के चलते वो इस फिल्म के लिए उतना समय नही दे पाई है जितना उनको देना चाहिए था।
उन्होने साथ में ये भी कहा कि तो क्या हुआ अगर वो वहां पर मौजूद नही है पर वो यहीं से फिल्म का प्रमोशन कर रही है और फिल्म को सफल बनाने की कोशिश कर रही है। राधिका ने कहा कि भारतीय सिनेमा के इतिहास में क्या पूरे हॉलीवुड में भी इस सब्जेक्ट पर कभी फिल्म नही बनी है और सभी इस फिल्म को देखना चाहिए।
आपको बता दे कि फिल्म में सोनम कपूर का भी खास रोल आपको देखने को मिलेगा। फिल्म पहले 26 जनवरी के मौके पर रिलीज होने वाली थी पर संजय लीला भंसाली ने फिल्म पद्मावत को रिलीज करने के लिए अक्षय से गुजारिश की थी की वो अपनी फिल्म की डेट आगे बढ़ा लें। इस पर अक्षय ने फिल्म को 9 फरवरी को रिलीज करने की घोषणा की थी।


Click it and Unblock the Notifications