'मुझे पता है अपने शरीर के साथ क्या करना है'
बॉलीवुड में आए दिन कोई ना कोई एक्ट्रेस या एक्टर किसी ना किसी वजह से सुर्खियों में रहते ही हैं। कभी किसी हरकत के कारण के तो कभी किसी बयान को लेकर या फिर कंट्रोवर्सी ।राधिका आप्टे भी उन एक्ट्रेसेस में से हैं जो कभी अपने बेबाक बयानों को लेकर चर्चा में रहती हैं तो कभी फिल्मों में अपनी शानदार एक्टिंग को लेकर।हाल में भी उनकी फिल्म फोबिया के लिए उन्हें काफी तारीफ मिली। अभी हाल में ही राधिका आप्टे सुर्खियों में कुछ और वजह से थीं। जी हां दरअसल उनका इंटिमेट सीन का वीडियो लीक हुआ था जिसे लेकर राधिका के बारे में काफी कुछ बोला गया।
[डायरेक्टर ने खोली 'शर्मीले' टाइगर श्रॉफ की पोल..INTERESTING..]

इस मामले पर एक न्यूज चैनल को इंटरव्यू देने के दौरान उन्होंने सीधे और सपाट लहजे में आलोचकों को करारा जवाब दीं। राधिका आप्टे ने सीधे कहा कि हमारे देश में ऐसा होता है। मेरे साथ ही पहले भी ये हो चुका है। इस बार दूसरी दफे मेरे साथ ऐसा हुआ है।
उन्होंने इस कार्यक्रम के दौरान सीधा सवाल किया कि मेरे बदन पर कोई और कैसे सवाल कर सकता है। उन्होंने कहा कि 'इस लीक से मुझपर कोई फर्क नहीं पड़ा है। इससे मुझे सिर्फ अपने शरीर के साथ और सहज होने में मदद मिली।'
राधिका ने साथ ही ये भी कहा कि ये मेरे साथ दूसरी बार हुआ है। पहली बार जिस फिल्म की क्लिप लीक हुई उस शार्ट फिल्म के लिए मुझे अवार्ड मिला। पहली बार जब ये हुआ, मैं एकदम चौंक गई थी। लोग उसे बड़ा मुद्दा बनाते जा रहे थे। मुझे बड़ा गुस्सा आया। मगर इस बार मुझे गुस्सा नहीं आया। मुझे पता है कि अपने शरीर के साथ क्या करना है।
फिल्म में राधिका के साथ इंटिमेट सीन देने वाले एक्टर आदिल हुसैन भी इस मामले से नाराज हैं। उन्होंने कहा, 'आखिर इसे सिर्फ राधिका आप्टे के सेक्स सीन क्यों बताया जा रहा है, आदिल हुसैन सेक्स सीन क्यों नहीं?' उन्होंने इस तरह की वीडियो को एक तरह से हीरोइन की पर्सनल लाइफ से जोड़कर देखने पर भी नाराजगी जताई।
असल में पार्च्ड के बारे में शायद कम लोग जानते होंगे क्योंकि फिल्म भारत के बाहर कई देशों में रिलीज हुई 2015 में ही हुई थी और इतना ही नहीं कई इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में सराही भी गई थी। फिल्म में सीन की मांग थी इसलिए राधिका आप्टे इंटिमेट सीन करने के लिए तैयार हुई थीं।
हालांकि फिल्म फ्रांस और यूएस में पहले ही रिलीज हो चुकी है तो असीम बजाज इसे लीक नहीं बल्कि मानते हैं फिल्म के उस हिस्से को इंटरनेट पर डास दिया गया है। टाइम्स ऑफ इंडिया को उन्होंने ये भी कहा की भारत में सेक्स को लेकर काफी हल्ला मचाया जाता है नहीं तो इस फिल्म में ऐसा कुछ भी नहीं है।


Click it and Unblock the Notifications






