Radhika Apte ने सिर्फ नेट पहनकर करवाया मैटरनिटी फोटोशूट, तस्वीरें देख गुस्साए लोग

Radhika Apte maternity Photoshoot Viral: बॉलीवुड की जानी मानी एक्ट्रेस राधिका आप्टे एक्टिंग के साथ ही अपनी खूबसूरती के लिए भी जानी जाती हैं, लेकिन बता दें कि राधिका इन दिनों अपना मदरहुड पीरियड एंजॉय कर रही हैं। हाल ही में उन्होंने बेटी को जन्म दिया है। उन्होंने एक पहली तस्वीर भी शेयर की थी जहां वह बेबी फीड करवाती नजर आ रही हैं।
डिलीवरी से एक हफ्ते पहले करवाया मैटरनिटी शूट
इसके अलावा भी राधिका आप्टे की कुछ मैटिरनिटी फोटोज़ सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। इन तस्वीरों ने आते ही सोशल मीडिया पर हंगामा मचा दिया है। जी हां, इन तस्वीरों में देखा जा सकता है कि राधिका अलग-अलग आउटफिट में मैटरनिटी शूट करवाती दिख रही हैं। शेयर की गई तस्वीरों में देखा जा सकता है कि राधिका कभी ब्राउन कलर का ट्रांसपेरेंट कपड़े में फोटोशूट करवाती दिख रही हैं तो कभी वह वह व्हाइट कलर की ड्रेस में अपना बेबी बंप दिखाती दिख रही हैं। वहीं अगली तस्वीर में देखा जा सकता है कि राधिका नेट की ड्रेस पहने दिख रही हैं।
राधिका के फोटोशूट को देख लोगों ने किया ट्रोल
बता दें कि राधिका की इन तस्वीरों को देख फैन्स को चौंक गए हैं। राधिका की इन तस्वीरों पर यूजर्स के कमेंट की लंबी लाइन देखने को मिल रही है। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- बहुत ही खूबसूरत ये नया सफर आपके लिए मुबारक हो। वहीं दूसरे यूजर ने लिखा- आपको बहुत-बहुत शुभकामनाएं। वहीं कुछ लोगों ने ऐसा फोटोशूट देख राधिका को जमकर ट्रोल भी किया है। एक ट्रोलर ने लिखा- हद हो गई आज कल मैटरनिटी के नाम पर न्यूडिटी फैल रही है। वहीं दूसरे यूजर ने लिखा- इस तरह का शो ऑफ अच्छा नहीं लगता है।


Click it and Unblock the Notifications











