Viral सेक्स क्लिप पर भड़कीं राधिका आप्टे, NUDE लोग देखने का शौक है तो....

हाल ही में पार्च्ड की एक वायरल सेक्स क्लिप ने काफी सुर्खियां बटोरीं। हालांकि फिल्म रिलीज़ हुई और लोगों को काफी पसंद भी आई। फिल्म को अजय देवगन ने प्रोड्यूस किया है और फिल्म में राधिका आप्टे, सुरवीन चावला और तनिष्ठा चटर्जी मुख्य भूमिका में है।

एक घड़ी के लॉन्च इवेंट पर एक रिपोर्टर ने राधिका आप्टे से फिर वही सवाल पूछा। सवाल था - आपकी फिल्म से एक सेक्स सीन हाल ही में लीक हुआ। इस कंट्रोवर्सी पर क्या कहेंगी। लेकिन इस बार राधिका ने इसे हल्के में नहीं जाने दिया।

Radhika Apte leaked sex scene

उन्होंने दो टूक जवाब दिया कि आपने कंट्रोवर्सी बनाई। आपने सीन देखा और दूसरों के साथ उसे शेयर किया। आपका सवाल इतना घटिया है कि जवाब का कोई तुक ही नहीं बनता है।
["मैं कितनी भी बिकीनी पहन लूं...लोग मेरी बात नहीं करेंगे"]

मैं एक कलाकार हूं और मुझे जिस तरह के सीन करने की ज़रूरत होगी, मैं करूंगी। अगर आपको पता होता कि लोग इंटरनेशनल सिनेमा में क्या क्या कर रहे हैं तो आप ये सवाल ना करते। वैसे भी मैं बार बार कह चुकी हूं कि सिर्फ एक सेक्स सीन से ये फिल्म नहीं बनी है।

मैं किसी चीज़ को लेकर कभी शर्मिंदा नहीं होती। जो लोग अपने शरीर से शर्मिंदा होते हैं वो दूसरों का शरीर इस तरह देखकर अजीब से रिेएक्शन देते हैं। अगली बार आपको किसी की न्यूड तस्वीर देखनी है तो खुद को शीशे में देख लीजिएगा, मेरी सेक्स क्लिप मत देखिएगा।

पहले भी फिल्म में राधिका के साथ इंटिमेट सीन देने वाले एक्टर आदिल हुसैन ने इस मामले पर कड़ी प्रतिक्रिया दी थी। उन्‍होंने कहा, 'आखिर इसे सिर्फ राधिका आप्‍टे के सेक्‍स सीन क्‍यों बताया जा रहा है।

आदिल ने पूछा कि लोग इसे राधिका आप्टे लीक सेक्स क्लिप की जगह आदिल हुसैन सेक्‍स सीन क्‍यों नहीं कह रहे?' उन्होंने इस तरह की वीडियो को एक तरह से हीरोइन की पर्सनल लाइफ से जोड़कर देखने पर भी नाराजगी जताई।

असल में पार्च्ड के बारे में शायद कम लोग जानते होंगे क्योंकि फिल्म भारत के बाहर कई देशों में रिलीज हुई 2015 में ही हुई थी और इतना ही नहीं कई इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में सराही भी गई थी। फिल्म में सीन की मांग थी इसलिए राधिका आप्टे इंटिमेट सीन करने के लिए तैयार हुई थीं।

हालांकि फिल्म फ्रांस और यूएस में पहले ही रिलीज हो चुकी है तो असीम बजाज इसे लीक नहीं बल्कि मानते हैं फिल्म के उस हिस्से को इंटरनेट पर डाल दिया गया है।


टाइम्स ऑफ इंडिया को उन्होंने ये भी कहा की भारत में सेक्स को लेकर काफी हल्ला मचाया जाता है नहीं तो इस फिल्म में ऐसा कुछ भी नहीं है।

यहां देखिए वो पूरा वीडियो जब राधिका आप्टे ने दो टूक दिया रिपोर्टर को जवाब -

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X