ऋतिक रोशन की फिट बॉडी पर मरती हैं राधिका आप्टे, अब सरेआम खोला ये बड़ा राज

बॉलीवुड एक्ट्रेस राधिका आप्टे एक्टर ऋतिक के फिटनेस को देखकर क्रेजी होने लगती हैं। राधिका ने हाल ही में अपने एक इंटरव्यू में इस बात का खुलासा किया है।

hrithik roshan
Hrithik Roshan Fit Body: बॉलीवुड के हैंडसम हीरो ऋतिक रोशन अपनी जबरदस्त एक्टिंग के साथ साथ अपनी फिटनेस को लेकर भी लोगों के बीच चर्चा का विषय बने रहते हैं। लोगों को ऋतिक रोशन की फिट बॉडी काफी पसंद हैं। लोग उनकी फिटनेस के दीवाने हैं। ऋतिक रोशन अक्सर अपनी फिट बॉडी को सोशल मीडिया पर वायरल करने से बिल्कुल पीछे नहीं हटते हैं। वह अपनी फिटनेस के वीडियोज और फोटोज सोशल मीडिया पर शेयर करते रहते हैं। फैंस के साथ ही साथ कई सेलेब्स भी उनकी इस फिट बॉडी के कायल हैं। बॉलीवुड एक्ट्रेस राधिका आप्टे भी ऋतिक के फिटनेस को देखकर क्रेजी होने लगती हैं। राधिका ने हाल ही में अपने एक इंटरव्यू में इस बात का खुलासा किया है।

राधिका ने कहा- मैं ऋतिक के फिटनेस की दीवानी हूं
आपको बता दें कि गत 30 सितंबर को ऋतिक रोशन की फिल्म 'विक्रम वेधा' सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। इस फिल्म में ऋतिक रोशन के साथ सैफ अली खान और राधिका आप्टे भी नजर आई थीं। इस फिल्म में राधिका आप्टे ने एक वकील का किरदार निभाया था। पहली बार राधिका आप्टे ने ऋतिक रोशन के साथ काम किया था। हालांकि सैफ अली खान के साथ राधिका आप्टे का ये दूसरा प्रोजेक्ट था। पहली बार सैफ और राधिका एकसाथ वेब सीरीज 'सेक्रेड गेम्स' में नजर आए थे। बॉलीवुड हंगामा से बात करते हुए राधिका आप्टे ने बताया कि ऋतिक रोशन के साथ काम करना अपने आप में एक बड़ा स्टारडम है। राधिका ने कहा- ऋतिक रोशन काफी फिट हैं और खुद को फिट रखने के लिए कड़ी मेहनत भी करते हैं। अपनी बॉडी के प्रति ऐसा समपर्ण काफी कम देखा जाता है। राधिका ने कहा- मैं ऋतिक रोशन के फिटनेस की कायल हूं।

लॉन्ग डिस्टेंस रिलेशनशिप पर बोली ये बात
राधिका आप्टे ने बेनेडिक्ट टेलर के साथ अपनी शादी के बारे में बात करते हुए बताया कि उन्हें कई चुनौतियों का सामना करना पड़ा था। राधिका ने टेलर के साथ अपने लॉन्ग डिस्टेंस रिलेशनशिप के बारे में बताया और कहा, जब तक कोविड नहीं हुआ तब तक मेरी लॉन्ग डिस्टेंस शादी थी। अब हम इतना समय एक साथ बिता रहे हैं कि ऐसा लग रहा है कि हमारी दूसरी बार शादी हुई है। उन्होंने आगे कहा- शुरुआत में दूर होना बहुत ही दुखद था, यह वास्तव में दिल दहला देने वाला था। लेकिन हम अभी और समय एकसाथ बिताने की कोशिश कर रहे हैं।

'विक्रम वेधा' को मिला अच्छा रिस्‍पॉन्‍स
आपको बता दें कि फिल्म 'विक्रम वेधा' को दर्शकों से अच्छा रिस्‍पॉन्‍स मिला है। बॉक्स ऑफिस पर यह फिल्म लगातार शानदार प्रदर्शन कर रही हैं। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो फिल्म ने की वर्ल्डवाइड 100 करोड़ रुपए का आंकड़ा पार कर लिया है। वहीं इस फिल्म ने भारत में 10 दिनों में कुल 67 करोड़ रुपए से अधिक की कमाई कर ली है। जानकारी के अनुसार फिल्म 'विक्रम वेधा' के नाम से ही साल 2017 में तमिल फिल्म बनाई गई थी जो ब्लॉकबस्टर साबित हुई थी। उस फिल्म में विजय सेतुपति और आर. माधवन ने जबरदस्त एक्टिंग की थी।

More from Filmibeat

Read more about: hrithik roshan
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X