देव पटेल के साथ फिल्म करेंगी ये बॉलीवुड एक्ट्रेस..खुद किया कंफर्म
राधिका आप्टे बॉलीवुड की सबसे टैलेंटेड एक्ट्रेस में से एक हैं जिनका प्रजेंस भी स्क्रीन पर मायने रखता है।वो काफी दमदार एकट्रेस हैं और कई अलग-अलग तरह की फिल्मों में नजर आ चुकी हैं। फिलहाल राधिका आप्टे अक्षय कुमार के साथ पैडमैन में नजर आएंगी।
फिल्म में वो अक्षय कुमार की पत्नी का किरदार निभा रही हैं और बाजार में वो सैफ अली खान के साथ नजर आएंगी।अब राधिका आप्टे अपनी अगली फिल्म में स्लमडॉग मिलेनियर स्टार देव पटेल के साथ नजर आएंगी। राधिका आप्टे ने खुद कंफर्म किया है और बोला कि "हां मैं देव पटेल के साथ फिल्म कर रही हूं जिसकी घोषणा जल्द ही की जाएगी।"

राधिका आप्टे पहले भी फोबिया, माझी द माउंटैन मैन, कबाली, पार्च्ड जैसी शानदार फिल्में कर चुकी हैं जिनमें उनकी परफॉर्मेंस को खूब सराहा गया था। अब पैडमैन से भी सिने प्रेमियों को उम्मीद है कि अक्षय कुमार के साथ-साथ उनकी जरुर तारीफ होगी।
बरहाल हर किसी को राधिका आप्टे की अगली फिल्म का इंतजार रहेगा जिसमें वो देव पटेल के साथ स्क्रीन शेयर करते नजर आएंगी। राधिका आप्टे जिस तरह से स्क्रिप्ट को लेकर चूजी रहती हैं और बहुत ही सोच समझकर फिल्में करती हैं उससे एक बात तो तय है कि देव पटेल के साथ उनकी फिल्म अच्छी होगी।


Click it and Unblock the Notifications











