राधिका आप्टे का बयान..कहा पीरिड्स कुछ करने से रोक नहीं सकता!
राधिका आप्टे ने हाल में एक सवाल के जवाब में कहा कि पारियड्स महिलाओं को कुछ भी करने से नहीं रोक सकता।
बॉलीवुड में कुछ ही एक्ट्रेसेस ऐसी हैं जो खुलकर अपनी बात रखती हैं और राधिका आप्टे इनमें से एक है। राधिका आप्टे से जब े सवाल पूछा गया कि कैसे पीरिड्स की वजह से लड़कियां अपना नॉर्मल काम भी छोड़ देती हैं। राधिका आप्टे जो खुद भी विह्सपर इंडिया से जुड़ी हुई हैं उन्होंने कहा कि किसी भी काम को करना है तो पीरियड्स जैसी चीजें आपको दिमाग में लानी ही नहीं चाहिए।
राधिका आप्टे ने IANS से बातचीत के दौरान कहा कि "मुझे लगता है कि ये मुश्किल तब है जब आपको लगता है कि पीरियड्स की वजह से आप कुछ चीजें नहीं कर सकती हैं। जैसे पीरियड्स में हूं सॉन्ग शूट कैसे करुंगी, ओह माई गॉड पीरियड्स में शूटिंग कैसे करुंगी।"

"होली ही आने वाली है तो मैं होली कैसे खेलूंगी। पीरियड्स तो हर महीने आता है और आप इसकी वजह से किसी काम को कैसे रोक सकते हैं।राधिका आप्टे हर चीज में खुलकर अपनी राय देती हैं। चाहे वो कोई भी मुद्दा हो।
राधिका आप्टे अपनी अगली फिल्म में अक्षय कुमार के साथ नजर आएंगी जो फिल्म अरुणाचलन मुरुगंथम पर बनी है जिन्होंने कम पैसों वाली सैनिटरी पैड बनानी वाली कम पैसों की मशीन निकाली।


Click it and Unblock the Notifications