'राधे योर मोस्ट वांटेड भाई' ट्विटर रिव्यू- सलमान खान ने जीता दिल, फैंस ने कहा- 'टॉप क्लास मूवी'
ईद के मौके पर आज सलमान खान की फिल्म 'राधे योर मोस्ट वांटेड भाई' ज़ी प्लेस पर रिलीज की जा रही है। लेकिन भारत से पहले दुबई में फिल्म का ग्रैंड प्रीमियर हो चुका है। वहां दर्शकों ने देख ली है और दबंग खान को जबरदस्त प्रतिक्रिया मिल रही है। प्रभुदेवा के निर्देशन में बनी फिल्म 'राधे' में सलमान खान, दिशा पटानी और रणदीप हुडा मुख्य किरदारों में हैं।
फिल्म में सलमान खान एक अंडरकवर कॉप का किरदार निभा रहे हैं, वहीं दिशा बनी हैं उनकी लव इंटेस्ट और रणदीप हुडा हैं मुख्य विलेन, ड्रग माफिया। इनके अलावा फिल्म में जैकी श्रॉफ, गौतम गुलाटी और अर्जुन कुआंगो भी अहम किरदारों में हैं।

फैंस जहां फिल्म में सलमान के एक्शन सीन्स को खूब पसंद कर रहे हैं। वहीं, भारत के बाद, सलमान- दिशा की जोड़ी को देखकर भी फैंस उत्साहित हैं। फिल्म को मिल रही प्रतिक्रिया से साफ है कि दर्शकों को सलमान का दबंग अंदाज एक बार फिर बहुत पसंद आ रहा है।


Click it and Unblock the Notifications











