राधे का टाइटल ट्रैक- सलमान खान ने दिया था गाने का आइडिया, मेकिंग वीडियो में हुआ रिवील

By Filmibeat Desk

कुछ ही दिनों पहले राधे: योर मोस्ट वांटेड भाई का टाइटल ट्रैक रिलीज किया गया था, जिसे दर्शकों से भरपूर प्यार और शानदार प्रतिक्रिया मिल रही है। सलमान खान और दिशा पटानी पर फिल्माया यह गाना काफी चर्चा में है। जिसके बाद सलमान खान फिल्म्स ने टाइटल ट्रैक का मेकिंग वीडियो जारी किया है।

इस वीडियो से अंदाज़ा लगाया जा सकता है कि गाने की शूटिंग कलाकारों और पूरी टीम के लिए काफी मजेदार और रोमांचकारी रही है। इसके अलावा, यह खुलासा हुआ है कि इस गाने का पहला आइडिया सलमान खान को आया, जिसे साजिद- वाजिद ने दिलचस्प रूप दिया।

Radhe Your Most Wanted Bhai

यह 'बिहाइंड-द-सीन' वीडियो सलमान खान के साथ शुरू होता है, जो उन इवेंट्स के बारे में बता रहे है जिस वजह से इस ट्रैक का निर्माण किया गया। सलमान ने बताया कि कैसे उन्हें इस गाने का आइडिया आया और इस पर काम करने के लिए उन्होंने साजिद खान से संपर्क साधा। और गाने का आइडिया सुनने के बाद, राधे के निर्देशक प्रभुदेवा ने तुरंत इसके लिए हामी भर दी थी।

सलमान खान ने कोरियोग्राफर मुदस्सर खान की जमकर प्रशंसा की है, जिन्होंने गाने पर जबरदस्त काम किया है। संयोग से यह मुदस्सर का 100वां गीत है। गाने को साजिद-वाजिद ने कंपोज और साजिद खान ने इस गाने को लिखा व अपनी आवाज़ दी है और मुदस्सर खान ने कोरियोग्राफी की है।

सलमान खान के साथ, फ़िल्म में दिशा पटानी, रणदीप हुड्डा और जैकी श्रॉफ भी महत्वपूर्ण भूमिकाओं में नज़र आएंगे। 'राधे: योर मोस्ट वांटेड भाई' को सलमान खान फिल्म्स ने ज़ी स्टूडियो के साथ मिलकर प्रस्तुत किया है।

सलमा खान, सोहेल खान और रील लाइफ प्रोडक्शन प्राइवेट लिमिटेड द्वारा निर्मित, यह फिल्म इस साल ईद के मौके पर 13 मई को रिलीज होगी। फिल्मों को ज़ी5 पर 'पे-पर-व्यू' सर्विस ज़ी प्लेक्स पर देखा जा सकता है। जीप्लेक्स डीटीएच प्लेटफॉर्म जैसे डिश, डी2एच, टाटा स्काई और एयरटेल डिजिटल टीवी पर भी उपलब्ध है।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X