250 करोड़ में नहीं बिकी है सलमान खान की ईद रिलीज "राधे"- यहां जानें पूरी सच्चाई!
अफवाह थी सलमान खान की ईद 2020 पर रिलीज होने वाली फिल्म "राधे" को अब सिनेमाघर नहीं, बल्कि इस लॉकडाउन में ओटीटी पर ही रिलीज कर दिया जाएगा। और इसे 250 करोड़ बेचा गया है। बहरहाल, बता दें कि फिल्म की टीम ने इस खबर से साफ इंकार किया है। सलमान खान के मैनेजर ने कहा कि अभी तो फिल्म की शूटिंग भी पूरी नहीं हुई है, हम कोई कीमत कैसे लगा सकते हैं।
Recommended Video
राधे एक धमाकेदार एक्शन फिल्म होगी, जिसका निर्देशन प्रभुदेवा कर रहे हैं। जबकि प्रोड्यूसर हैं अतुल अग्निहोत्री और सोहेल खान। फिल्म ईद 2020 पर रिलीज होने वाली थी। लेकिन लॉकडाउन की वजह से आगे बढ़ चुकी है। फिल्म में सलमान खान के साथ दिशा पटानी और रणदीप हुड्डा भी अहम भूमिकाओं में होंगे।

बॉलीवुड हंगामा से बात करते हुए मैनेजर ने कहा, 'हमने अब तक इतना ही कहा है कि इन प्लेटफॉर्म पर फिल्म रिलीज करने के विचार को लेकर सोचा जा सकता है। एक बार फिल्म पूरी हो जाए और हम स्थिति को समझ लें, उसके बाद ही हम कोई फैसला लेंगे। हमारे दिमाग में अभी तक कोई अमाउंट नहीं है। फिल्म अभी तक खत्म नहीं हुई है तो आखिर कैसे हम इस फिल्म की अभी से कीमत लगा सकते हैं? ना ही हमें कोई ऐसा ऑफर आया है। अभी कुछ गानों की शूटिंग होनी है। इसके अलावा कुछ सीन्स भी बचे हैं।'


Click it and Unblock the Notifications