'राधे: योर मोस्ट वांटेड भाई' के पहले गाने 'सिटी मार' ने 24 घंटे में तोड़े सारे रिकॉर्ड!
सलमान खान और दिशा पटानी स्टारर फिल्म 'राधे: योर मोस्ट वांटेड भाई' के डांस नंबर 'सिटी मार' को 26 अप्रैल को लॉन्च किया गया था। जिसे फैंस ने काफी पसंद किया है। दर्शकों से मिल रही पॉजिटिव प्रतिक्रिया के अलावा, सिटी मार ने अपनी रिलीज के 24 घंटों के भीतर कई रिकॉर्ड तोड़ दिए है।
इस गाने ने सभी प्लेटफॉर्म पर 30 मिलियन व्यूज़ पार कर लिए है और 24 घंटे के भीतर दुनिया भर में सबसे ज्यादा देखा जाने वाला वीडियो बन गया है। रिलीज़ के कुछ समय में, यह गाना ट्विटर पर #1 स्थान पर ट्रेंड कर रहा है।

इसके अलावा, 'सिटी मार' यूट्यूब पर सबसे तेजी से 2 लाख लाइक पाने वाला बॉलीवुड गीत बन गया है। इतने कम समय में यूट्यूब पर 2 लाख तक पहुंचने वाला यह पहला गाना है। यह डांस नंबर यूट्यूब पर वर्तमान में सबसे टॉप पर है।
इस गाने को कमाल खान और इयूलिया वंतूर ने अपनी आवाज़ दी है और शब्बीर अहमद ने गाने के बोल लिखे हैं। ट्रैक के लिए म्यूजिक रॉकस्टार संगीतकार देवी श्री प्रसाद (डीएसपी) द्वारा कंपोज़ किया गया है। वही, शेख जानी बाशा, जिन्हें 'जानी मास्टर' भी कहा जाता है, उन्होंने यह गीत कोरियोग्राफर किया है।
राधे योर मोस्ट वांटेड भाई में सलमान खान के साथ दिशा पटानी, रणदीप हुड्डा और जैकी श्रॉफ महत्वपूर्ण भूमिकाओं में नज़र आएंगे। 'फिल्म को सलमान खान फिल्म्स ने ज़ी स्टूडियो के साथ मिलकर प्रस्तुत किया है।
सलमा खान, सोहेल खान और रील लाइफ प्रोडक्शन प्राइवेट लिमिटेड द्वारा निर्मित, यह फिल्म इस साल ईद के मौके पर 13 मई को रिलीज होगी। फिल्मों को ज़ी5 पर 'पे-पर-व्यू' सर्विस ज़ी प्लेक्स पर देखा जा सकता है। जीप्लेक्स डीटीएच प्लेटफॉर्म जैसे डिश, डी2एच, टाटा स्काई और एयरटेल डिजिटल टीवी पर भी उपलब्ध है।


Click it and Unblock the Notifications