राधे के लिए तगड़ी प्लानिंग,क्लाइमैक्स में सलमान का खतरनाक फाइट स्टंट, सबसे बड़े एक्शन सुपरस्टार !
सलमान खान की आगामी फिल्म राधे योर मोस्ट वांटेड भाई को लेकर चर्चा काफी तेजी से हो रही है। इस फिल्म में एक्शन को लेकर काफी तेज से तैयारी की जा रही है। बीते छह महीने से कोरोना वायरस के कारण इस फिल्म की शूटिंग अटक गई थी। फिल्म की शूटिंग में बकाया काम अधिक नहीं है।
इस फिल्म का गाना और क्लाइमैक्स सीन की शूटिंग जारी है। राधे की सबसे बड़ी यूएसपी एक्शन सीन होगा। सलमान खान वाटेंड वाले किरदार को लौटकर वापस आ रहे हैं।

ऐसे में निर्देशक प्रभु देवा ने भी सलमान खान की इस फिल्म को हाई लेवल की एक्शन फिल्म बनाने की प्लानिंग की है। इसे लेकर साउथ कोरिया के सबसे बड़े एक्शन स्टार वोन ताए हो को लेकर आए जिन्होंने फाइट सीन की कोरियोग्राफी की है।


Click it and Unblock the Notifications