राधे- 7 महीनों के बाद सेट पर पहुंचे सलमान खान, दिशा पटानी, जैकी श्राफ समेत पूरी टीम, देंखे वीडियो
सलमान खान ने हाल ही में चल रही महामारी के कारण सात महीने के लंबे अंतराल के बाद अपनी अगली फिल्म 'राधे: योर मोस्ट वांटेड भाई' की शूटिंग फिर से शुरू कर दी है। कोरोना को ध्यान में रखते हुए एहतियातन तौर पर यह सुनिश्चित किया जा रहा है कि हर कोई सुरक्षित रहे। यह निर्माता की सर्वोच्च प्राथमिकता है। अतिरिक्त उपायों के साथ मानक संचालन प्रक्रिया (एसओपी) को ध्यान में रखते हुए, फिल्म के निर्माताओं ने हाल ही में पहाड़ी पर फ़िल्म की शूटिंग को शुरु किया है।
महामारी द्वारा शूट पर ब्रेक लगने से पहले, फिल्म का एक गाना और कुछ एक्शन दृश्यों को शूट किया जाना बाकी था। निर्माता अब लोनावला के पास, एंबी वैली में गाने का फिल्मांकन कर रहे हैं। सभी कलाकारों और चालक दल का कोविड टेस्ट किया गया है और डॉक्टरों की एक टीम ने भी सेट पर सभी की जांच की है।

टीम को उम्मीद है कि 15-18 दिनों के कार्यक्रम के दौरान बिना किसी कोविड मामलों या उस तरह के झंझटों के बिना शूटिंग पूरी हो जाएगी। ये ही वजह है कि निर्माता सोहेल खान और अतुल अग्निहोत्री पूरे समय सुरक्षा के उच्चतम स्तर को बनाए हुए हैं।


Click it and Unblock the Notifications











