'राधे' का गाना 'दिल दे दिया'- सलमान खान के साथ जैकलीन फर्नांडीज ने दिया स्पेशल अपीयरेंस, टीज़र हुआ रिलीज़!
'सीटी मार' के बाद, राधे योर मोस्ट वांटेड भाई के निर्माता अब एक ओर डांस नंबर 'दिल दे दिया है' पेश करने के लिए तैयार हैं। सलमान खान और जैकलीन फर्नाडीज़ पर फिल्माए इस गाने का टीज़र रिलीज़ कर दिया गया है, जिसे देखकर फैंस उत्साहित हैं।
पिछले कुछ वर्षों में, हमने जैकलीन को कई डांस नंबर में देखा है, लेकिन यह सबसे अलग नज़र आ रहा है। गाने में हम सलमान और जैकलीन को गाने की फास्ट बीट्स पर नाचते हुए देख सकते हैं, जो स्पष्ट रूप से अपनी परफॉर्मेंस को खूब एन्जॉय कर रहे हैं। सलमान और जैकलीन की जोड़ी हमेशा से ही जबरदस्त रही है और ऐसा ही कुछ 'दिल दे दिया है' में देखने मिल रहा है।

गाने में रणदीप हुड्डा के रूप में एक सरप्राइसिंग ट्विस्ट है जिसके लिए आपको यह गाना देखना पड़ेगा।
हिमेश रेशमिया ने गाने का संगीत कंपोज़ किया है और शब्बीर अहमद गीतकार हैं। वही, कमाल खान और पायल देव ने गाने को स्वर दिया है और शबीना खान ने इसे कोरियोग्राफ किया है।
राधे: योर मोस्ट वांटेड भाई में सलमान खान के साथ दिशा पटानी, रणदीप हुड्डा और जैकी श्रॉफ महत्वपूर्ण भूमिकाओं में नज़र आएंगे। फिल्म को सलमान खान फिल्म्स ने ज़ी स्टूडियो के साथ मिलकर प्रस्तुत किया है। सलमा खान, सोहेल खान और रील लाइफ प्रोडक्शन प्राइवेट लिमिटेड द्वारा निर्मित, यह फिल्म इस साल ईद के मौके पर 13 मई को रिलीज होगी। फिल्मों को ज़ी5 पर 'पे-पर-व्यू' सर्विस ज़ी प्लेक्स पर देखा जा सकता है। जीप्लेक्स डीटीएच प्लेटफॉर्म जैसे डिश, डी2एच, टाटा स्काई और एयरटेल डिजिटल टीवी पर भी उपलब्ध है।


Click it and Unblock the Notifications