'राधे' में जैकलीन के परर्फोमेंस पर सलमान खान का रिएक्शन- 'उन्होंने गाने में आग लगा दी है'

By Filmibeat Desk

फिल्म 'राधे योर मोस्ट वांटेड भाई' से सलमान खान और जैकलीन फर्नांडीज़ पर फिल्माया गया गाना 'दिल दे दिया' काफी चर्चा में है। सलमान- जैकलीन की जोड़ी हमेशा से फैंस की पसंदीदा रही है। अब इस गाने की मेकिंग रिलीज की गई है, सलमान और फिल्म के निर्देशक प्रभुदेवा दिल खोलकर जैकलीन की तारीफ करते दिख रहे हैं।

प्रभुदेवा और सलमान खान ने बताया कि 'दिल दे दिया' फिल्म में इस विशेष मौके के लिए एक परफ़ेक्ट ट्रैक था और यह जानते थे कि जैकलीन इसके लिए एकदम फिट है।

Jacqueline Fernandez

गाने के बीटीएस वीडियो में, सलमान खान ने कहा, "दिल दे दिया बहुत ही आकर्षक गाना है। हमारे साथ यह ट्रैक था और फिल्म में हमारे पास यह सिचुएशन थी, इसलिए मैंने प्रभु सर को इसके बारे में बताया और उन्हें यह बेहद पसंद आया। जैकलीन ने बहुत ही शानदार तरीके से यह गाना किया है। मैं उनके जेस्चर की सराहना करता हूं। उन्होंने गाने में आग लगा दी है।"

ट्रैक के बारे में बात करते हुए, निर्देशक प्रभुदेवा कहते हैं, "दिल दे दिया में एक रेट्रो फील है। जैकलीन ने सचमुच इस गीत के लिए अपना खून और पसीना बहाया है।"

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X