..................... Radhe Shyam's release date postponed after RRR, official announcement! आरआरआर के बाद पोस्टपोन हुई प्रभास की राधे श्याम, हो गया आधिकारिक ऐलान! - Hindi Filmibeat

आरआरआर के बाद पोस्टपोन हुई प्रभास की राधे श्याम, हो गया आधिकारिक ऐलान!

सुपरस्टार प्रभास और पूजा हेगड़े की रोमांटिक फिल्म राधे श्याम की चर्चा है और फैंस इसका इंतजार काफी समय से कर रहे हैं। इस फिल्म के निर्देशक राधा कृष्ण कुमार जो कि फिल्म को लेकर किसी तरह का रिस्क नहीं लेना चाह रहे हैं। फिल्म आने वाली 14 जनवरी को बड़े पर्दे पर रिलीज हो रही है, ऐसा ऐलान कुछ समय पहले किया गया था। लेकिन जिस तरह से कोरोना के केस लगातार देश में बढ़ रहे हैं,

कई राज्यों में थिएटर्स बंद किए जा रहे हैं या शर्तों के साथ खोला जा रहे हैं, अब मेकर्स प्रभास और पूजा हेगड़े की इस फिल्म को लेकर आधिकारिक ऐलान कर दिया है। जी हां फिल्म पोस्टपोन हो चुकी है और 14 जनवरी को रिलीज नहीं होगी।

radhe shyam, prabhas, राधे श्याम, प्रभास

कोविड पाबंदियों के चलते फिल्म की रिलीज प्रभावित होने की खबरें आ रही थी। इसको लेकर आधिकारिक ऐलान हो गया है। बड़ी बड़ी फिल्में पोस्टपोन होने की खबरों के साथ ऐसा लगा था कि ये भी पोस्टपोन होगी।

टल गई फिल्म

टल गई फिल्म

फिल्म की रिलीज फिलहाल टल गई है। कुछ समय पहले खबर आई थी कि, 'जर्सी' और 'आरआरआर' पोस्टपोन हो गई है। 'राधे श्याम' भी 14 जनवरी, 2022 की अपनी मूल नाटकीय रिलीज़ से स्थगित होने जा रही थी। एक समाचार पोर्टल के अनुसार, 'राधे श्याम' के निर्माताओं ने कई वितरकों को सूचित किया है।

रिलीज में देरी

रिलीज में देरी

रिलीज में देरी के बारे में और मार्च 2022 में फिल्म को रिलीज करने पर विचार कर रहे हैं। 'राधे श्याम' से पहले, एसएस राजामौली की 'आरआरआर' 7 जनवरी को रिलीज होने वाली थी।

रिलीज कैलेंडर से हटा दिया गया है

रिलीज कैलेंडर से हटा दिया गया है

हालांकि, कुछ दिनों पहले निर्माताओं ने घोषणा की है कि फिल्म को अब रिलीज कैलेंडर से हटा दिया गया है। आरआरआर की बात करें तो ये एक पैन इंडिया फिल्म है जो कि एसएस राजामौली ने बनाई है और इसकी फैन फॉलोविंग काफी तगड़ी है।

रामचरण और जूनियर एनटीआर

रामचरण और जूनियर एनटीआर

रामचरण और जूनियर एनटीआर की फिल्म है और आलिया भट्ट भी शानदार रोल में नजर आने वाली हैं। राधे श्याम एक रोमांटिक लव स्टोरी है जो कि काफी अलग तरह की फिल्म साबित होने वाली है। फिल्म के ट्रेलर ने बता दिया था कि फिल्म काफी अलग होने वाली है।

आदिपुरुष

आदिपुरुष

प्रभास इसके अलावा आदिपुरुष को लेकर बिजी हैं जो कि बड़ा प्रोजेक्ट है और ओम राउत इस फिल्म को बना रहे हैं। इस फिल्म में उनके साथ कृति सैनन और सैफ अली खान नजर आने वाले हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X