प्रभास स्टारर फिल्म 'राधेश्याम' के रिलीज डेट की घोषणा- 2022 की धमाकेदार शुरुआत को तैयार सुपरस्टार
सुपरस्टार प्रभास की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'राधेश्याम' की रिलीज डेट अब सामने आ गई है। फैंस लंबे समय से इस फिल्म का इंतजार कर रहे हैं। अब फिल्म की टीम ने एक नए पोस्टर के साथ फिल्म के रिलीज डेट की घोषणा कर दी है। प्रभास ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर फिल्म का एक पोस्टर शेयर करते हुए लिखा है कि फिल्म मकर संक्रांति/पोंगल के अवसर पर .. यानी 14 जनवरी 2022 को दर्शकों के सामने आएगी।
कैप्शन में लिखा गया है,"Can't wait for you all to watch my romantic saga, #RadheShyam, which has a brand new release date - 14th January, 2022 worldwide!"

इस फिल्म के साथ लगभग एक दशक के अंतराल के बाद प्रभास रोमांटिक शैली में वापसी कर रहे हैं। फिल्म में प्रभास और पूजा हेगड़े की जोड़ी देखने मिलेगी, जबकि सचिन खेडकर, प्रियदर्शी, भाग्यश्री, मुरली शर्मा ने प्रमुख भूमिकाओं में हैं। फिल्म को इटली और रोम में फ़िल्माया गया है।
फिल्म 14 जनवरी 2022 को थियेटरों में रिलीज होने वाली है। राधेश्याम एक बहुभाषी फिल्म होगी और गुलशन कुमार व टी-सीरीज द्वारा प्रस्तुत इस फ़िल्म का निर्देशन राधा कृष्ण कुमार द्वारा किया गया है। यह यूवी क्रिएशंस द्वारा निर्मित है। फिल्म का निर्माण भूषण कुमार, वामसी और प्रमोद ने किया है।
'राधेश्याम' यूरोप में स्थापित एक महाकाव्य प्रेम कहानी मानी जा रही है। फ़िल्म को हिंदी, तेलुगु, तमिल, मलयालम और कन्नड़ में रिलीज़ किया जाएगा। फिल्म एक बहुभाषी रोमांटिक पीरियड-ड्रामा है।
फिल्म के निर्देशक राधा कृष्ण कुमार प्रभास के काम से बेहद खुश हैं। उनका मानना है कि प्रभास एक ऐसे व्यक्ति हैं जो उच्च स्तरीय हैं और सिनेमा के लिए एक उत्साही जुनून रखते हैं।


Click it and Unblock the Notifications