बाहुबली के 5 साल और प्रभास की अगली फिल्म का धमाका- 'राधेश्याम' का First LOOK रिलीज
प्रभास की बहुचर्चित फिल्म 'बाहुबली' को आज 5 साल पूरे हुए हैं। इसी खास मौके पर प्रभास और पूजा हेगड़े की अगली फिल्म 'राधेश्याम' का फर्स्ट लुक पोस्टर रिलीज किया गया है। दुनिया भर के प्रशंसकों को प्रभास की अगली फिल्म की घोषणा का इंतजार था। "राधेश्याम" राधा कृष्ण कुमार द्वारा निर्देशित है, जिसे गुलशन कुमार और टी-सीरीज़ द्वारा प्रस्तुत किया गया है और यूवी क्रिएशन्स द्वारा निर्मित है।
"राधेश्याम" एक भारी भरकम बजट पर बनी फिल्म है और साल 2021 में सिनेमाघरों में रिलीज़ की जाएगी। प्रभास ने अपने सोशल मीडिया पर पोस्टर साझा करते हुए लिखा,"This is for you, my fans! Hope you like it😉

युवी क्रिएशंस से प्रमोद कहते है, "यह हम सभी के लिए एक रोमांचक क्षण है कि हमने अपने अगले प्रोजेक्ट राधेश्याम से प्रभास और पूजा हेगड़े का बहुप्रतीक्षित पोस्टर रिलीज़ कर दिया है। प्रभास के साथ काम करना हमेशा मजेदार रहा है।"
वह आगे कहते हैं, "हमें हमारे पिछले प्रोजेक्ट साहो के बाद भूषण कुमार और टी-सीरीज़ की टीम के साथ फिर से काम कर के खुशी महसूस हो रही है, जिसे सभी से शानदार प्रतिक्रिया मिली थी।"
टी-सीरीज़ से भूषण कुमार कहते हैं,"साहो के लिए प्रभास और यूवी क्रिएशन्स की टीम के साथ काम करना एक अनुभव था, हम एक बहुभाषी फिल्म के साथ अपने प्रोडक्शन का अधिक उसका विस्तार कर सकते हैं। जब हमने एक और सहयोग पर चर्चा शुरू की, तो फिर से एक साथ काम करने के लिए राधे श्याम एकदम सही विकल्प लगा। हमारे घोषणा पोस्टर ने ही सभी को उत्साहित कर दिया था। इस फर्स्ट लुक लॉन्च के साथ हम फिल्म से प्रभास और पूजा की केमिस्ट्री की एक झलक साझा कर रहे हैं।"
राधेश्याम में प्रभास, पूजा हेगड़े, भाग्यश्री, मुरली शर्मा, सचिन खेडेकर, प्रियदर्शी, साशा छेत्री, कुणाल रॉय कपूर और सथ्यन जैसे कलाकार नजर आएंगे। फिल्म की सिनेमैटोग्राफी मनोज परमहंस द्वारा की गई है और फिल्म के लिए प्रोडक्शन डिजाइनर आरवीवीएंडर हैं और कमल कन्नन ने वीएफएक्स प्रोड्यूसर का पद संभाला हैं।


Click it and Unblock the Notifications
