राधे श्याम के निगेटिव रिव्यू से लगा झटका, प्रभास के 24 साल के फैन ने की आत्महत्या, बुरी खबर !
बाहुबली स्टार प्रभास की राधे श्याम रिलीज होने के साथ दर्शकों के बीच उस स्तर का कमाल नहीं कर पा रही है जिसकी उम्मीद हमेशा से प्रभास की फिल्मों से की जाती है। फैंस लंबे समय से राधे श्याम की रिलीज का इंतजार कर रहे थे। राधे श्याम को मिलीजुली प्रतिक्रिया मिली है। ऐसे में अधिक निगेटिव रिव्यू देखने के बाद एक फैन ने सुसाइड कर लिया है।

मीडिया रिपोर्ट में यह जानकारी दी जा रही है कि नेगेटिव रिव्यू का सदमा सह नहीं पाने के कारण फैन ने यह बड़ा कदम उठाया है। रिपोर्ट अनुसार 24 साल के फैन ने आंध्र प्रदेश के कुरनूल स्थित तिलकनगर में आत्महत्या कर ली है इस फैन ने फिल्म देखने के बाद अपने परिवार को बोला है कि राधे श्याम उसकी उम्मीद पर खरी नहीं उतरी है। टाॅलीवुड डॉट नेट ने अपनी यह रिपोर्ट में जानकारी दी है। घर में ही उसने आत्महत्या कर ली।

राधे श्याम की 200 करोड़ रिलीज से पहले कमाई
आपको बता दें कि इससे पहले राधे श्याम की रिलीज डेट सामने नहीं आने पर भी एक फैन ने सोशल मीडिया पर खत लिखकर मेकर्स को धमकी दी थी कि अगर वह जल्द इस फिल्म को रिलीज नहीं करेंगे तो वह सुसाइड कर लेगा। गौरतलब है कि राधे श्याम ने रिलीज से पहले ही प्री-रिलीज के कारण 200 करोड़ की कमाई कर ली है।

विश्व स्तर पर 151 करोड़ की कमाई-राधे श्याम
लेकिन फिल्म को मिली जुली प्रतिक्रिया मिली है। हालांकि फिल्म उस तरह का कमाल नहीं कर पाई है। जैसी उम्मीद की जा रही है। राधे श्याम के मुकाबले विवेक अग्निहोत्री की द कश्मीर फाइल्स को सिनेमाघर में अधिक पसंद किया जा रहा है। बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट अनुसार राधे श्याम ने ओपनिंग वीकेंड पर विश्व स्तर पर 151 करोड़ की कमाई कर ली है।

राधे श्याम का बजट 350 करोड़ बजट
हिंदी बॉक्स ऑफिस पर 3 दिन में केवल 14 करोड़ के करीब की कमाई राधे श्याम ने की है। राधे श्याम की शूटिंग पर सबसे अधिक खर्च किया गया है। यूरोप में इसे अधिक फिल्माया गया है। राधे श्याम का बजट 350 करोड़ के करीब बजट बताया जा रहा है।
(यदि आपको या आपके जानकारी में किसी व्यक्ति को मदद की जरूरत हो, तो अपने नजदीकी मानसिक स्वास्थ्य केंद्र से संपर्क करें। हेल्पलाइन- COOJ मेंटल हेल्थ फाउंडेशन: 0832-2252525, स्नेहा - 044-24640050/ 044-24640060, परिवर्तन: +91 7676 602 602 )


Click it and Unblock the Notifications











