..................... 'सिनेमा के प्रति प्रभास का जुनून ही उन्हें आगे बढ़ाता है', राधे श्याम के निर्देशक | Radhe Shyam: Director Radha Krishna Kumar praises Prabhas, reveals interesting facts - Hindi Filmibeat

'प्रभास का सिनेमा के प्रति जुनून ही उन्हें आगे बढ़ाता है, वह मेरे पसंदीदा अभिनेता रहे हैं'

By Filmibeat Desk

पैन इंडिया स्टार प्रभास ने लॉकडाउन के दौरान भी बैक टू बैक बड़े बैनर की घोषणा की है। 'बाहुबली' से विश्व स्तरीय लोकप्रियता हासिल करने के बाद प्रभास पिछले साल फिल्म 'साहो' में नजर आए थे। इस फिल्म को उत्तर भारत में खास प्रतिक्रिया नहीं मिली, लेकिन प्रभास का जादू बरकरार है।

फिल्मकार राधाकृष्ण कुमार, जो वर्तमान में एक रोमांटिक-ड्रामा 'राधे श्याम' में प्रभास के साथ काम कर रहे हैं, उन्होंने प्रभास की दिल खोलकर तारीफ की है। उनका मानना है कि प्रभास एक ऐसे व्यक्ति हैं जो उच्च स्तरीय हैं और सिनेमा के लिए एक उत्साही जुनून रखते हैं।

Radhe Shyam

हाल ही में एक इंटरव्यू में बात करते हुए, फिल्म निर्माता ने कहा, "हमारी फिल्म के लिए बेहद कठिन परिस्थितियों में शूटिंग के दौरान, प्रभास के प्रतिबद्धता स्तर की कोई तुलना ही नहीं है। बाहुबली और साहो जैसी फिल्में करने के बाद, जो शारीरिक रूप से चुनौतीपूर्ण थीं, हमारी फिल्म के लिए भी उसी लेवल का कमिटमेंट दिखाना कोई आसान काम नहीं है। प्रभास का सिनेमा के प्रति जुनून ही उन्हें आगे बढ़ाता है।"

'राधे श्याम' का पोस्टर भी रिलीज किया जा चुका है। फिल्म में उनके साथ दिखेंगी पूजा हेगड़े। प्रभास ने एक्शन फिल्में करते हुए दिल चुराया है लेकिन अब रोमांटिक-पीरियड-ड्रामा में कदम रखने के साथ, वे एक बार फिर फैंस के सामने आने को तैयार हैं।

"राधेश्याम" राधा कृष्ण कुमार द्वारा निर्देशित है, जिसे गुलशन कुमार और टी-सीरीज़ द्वारा प्रस्तुत किया गया है और यूवी क्रिएशन्स द्वारा निर्मित है। यह एक भारी भरकम बजट पर बनी फिल्म है और साल 2021 में सिनेमाघरों में रिलीज़ की जाएगी। फिल्म तेलुगु, तमिल, मलयालम और हिंदी में रिलीज होगी।

राधेश्याम में प्रभास, पूजा हेगड़े, भाग्यश्री, मुरली शर्मा, सचिन खेडेकर, प्रियदर्शी, साशा छेत्री, कुणाल रॉय कपूर और सथ्यन जैसे कलाकार नजर आएंगे। फिल्म की सिनेमैटोग्राफी मनोज परमहंस द्वारा की गई है और फिल्म के लिए प्रोडक्शन डिजाइनर आरवीवीएंडर हैं और कमल कन्नन ने वीएफएक्स प्रोड्यूसर का पद संभाला हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X