अब पंजाब पुलिस की वर्दी में दहाड़ेंगे सलमान खान- आयुष शर्मा से होगी सीधी भिड़ंत?
सलमान खान की इस साल अपनी मोस्ट अवेटिड फिल्म राधे के जरिए बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाने की तैयारी कर रहे हैं। इस बीच खबरें आईं कि सलमान खान अपने जीजा आयुष शर्मा संग फिल्म बनाने जा रहे हैं। अब इसी खबर से जुड़ी ये अपडेट सामने आ रहे हैं कि सलमान खान इस फिल्म में सिख पुलिसवाले का किरदार निभा सकते हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार अभी इस फिल्म का टाइटल तय नहीं हुआ है। लेकिन फिल्म को लेकर तैयारी जोरों शोरो से चल रही है।
रिपोर्ट्स के मुताबिक इस फिल्म को लवयात्री के डायरेक्टर अभिराज मीनावाला डायरेक्ट कर सकते हैं। इससे पहले सलमान खान और आयुष शर्मा के साथ उन्होंने लवयात्री फिल्म में साथ में काम किया था।

ये एक अनटाइटल फिल्म है जिसमें सलमान खान और आयुष शर्मा के होने की खबरें हैं। इससे लेटेस्ट खबर यही है कि सलमान खान का किरदार कैसा होगा। फिल्म से जुड़ी पहले ये डीटेल सामने आई थी कि फिल्म गैंगस्टर ड्रामा बेस्ड होगी जिसे लेकर फैंस काफी एक्साइटिड भी हो गए।


Click it and Unblock the Notifications











