राधे योर मोस्ट वांटेड भाई: ईद धमाका के लिए तैयार सलमान खान, दिशा पटानी और रणदीप हुडा- प्रमोशन शुरु, PICS
प्रभुदेवा के निर्देशन में बन रही फिल्म 'राधे- योर मोस्ट वांटेड भाई' इस साल ईद के मौके पर रिलीज होने वाली है। जाहिर है फैंस के बीच इस फिल्म को लेकर काफी उत्साह है। वहीं, अब जोर शोर से फिल्म का प्रमोशन भी शुरु हो चुका है। इस हफ्ते फिल्म की स्टारकास्ट सलमान खान, दिशा पटानी और रणदीप हुडा बिग बॉस 14 के मंच पर साथ नजर आए।
दिशा और रणदीप वीकेंड के वॉर पर विशेष अतिथि के तौर पर आए थे। शो की शुरुआत, फ़िल्म 'भारत' से सलमान खान और दिशा पटानी द्वारा सॉन्ग 'स्लो मोशन' पर एक डांस के साथ हुई।

शो में जब दिशा से सलमान खान के साथ काम करने के उनके अनुभव के बारे में पूछा गया तो, दिशा पटानी ने कहा, वह शुरुआत में घबराई हुई थीं, लेकिन उनके साथ काम करना एक शानदार अनुभव था। साथ ही उनके कॉमिक स्टाइल की भी तारीफ करते हुए नज़र आई।
फिल्म की रिलीज़ तारीख के बारे में बोलते हुए, अभिनेताओं ने एक बार फिर पुष्टि की है कि फिल्म इस साल ईद के मौके पर मई के महीने में सिनेमाघरों में रिलीज़ होगी।


Click it and Unblock the Notifications











