सलमान खान के राधे की IMDB रेटिंग्स औंधे मुंह गिरी, 10 में से 2.5 रेटिंग मिली
सलमान खान की राधे रिलीज हो चुकी है। रिलीज के साथ ही फिल्म ने ईद पर धमाका कर दिया है। राधे योर मोस्ट वॉन्टेड भाई फिल्म के रिलीज होने के बाद जी5 का सर्वर क्रैश होने की खबरें भी आईं। लेकिन इन सभी फैक्ट्स के बीच एक फैक्ट ये भी है कि राधे को IMDB ने कुछ खास रेटिंग नहीं दी है।
IMDB की रेटिंग्स के अनुसार, सलमान खान की राधे लो रेटिंग वाली फिल्मों में शामिल हो गई है। यानी राधे खराब फिल्मों की लिस्ट में शामिल हो गई है। IMDB ने सलमान खान की राधे को 10 में से 2.5 रेटिंग दी है।

इससे पहले IMDB ने सलमान खान की रेस 3 और सावन द लव सीजन फिल्म को भी कुछ ऐसी ही रेटिंग दी थी। सावन को दस में से 2.2 और रेस 3 को 1.9 दी गई थी।कुल मिलाकर इन दो फिल्मों के बाद राधे भी सबसे कम रेटिंग पाने वाली फिल्मों में दर्ज हो गई है।
वहीं दूसरी तरफ राधे को लेकर फैंस के बीच काफी क्रेज देखने को मिल रहा है। सलमान खान का स्वैग, रणदीप हुड्डा और गौतम गुलाती की विलेनगिरी लोगों को खूब भाई है।

फिल्मीबीट ने राधे को दिए 3 स्टार
फिल्मीबीट हिंदी ने सलमान खान की राधे को 3 स्टार दिए। इस फिल्म के निर्देशन, रणदीप हुड्डा आदि स्टार्स की तारीफ की। वहीं दिशा पाटनी और सलमान खान की जोड़ी की निराश करने वाली बात कही।

राधे फिल्म कहां उपलब्ध है
सलमान खान की राधे सिनेमाघरों के साथ साथ ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज हुई है। जी प्लैक्स पर पे पर व्यूज सर्विस के तहत रिलीज हुई है।

राधे को देखने के लिए लाखों लोग उमड़ पड़े
राधे फिल्म को देखने के लिए ईद पर फैंस की ऐसी दीवानगी थी कि OTT प्लेटफॉर्म जी5 का सर्वर क्रैश हो गया। दरअसल राधे के लिए लाखों दर्शक इस ओटीटी पर ए और सर्वर क्रैश हो गया।

हालात सामान्य होने के बाद थिएटर्स में फिर से रिलीज होगी राधे
सलमान खान ने राधे को लेकर फैंस से वादा किया कि हालात सामान्य होने के बाद वह फिर से थिएटर्स में राधे को जरूर रिलीज करेंगे।


Click it and Unblock the Notifications











