राधे- शूटिंग के दौरान एक्शन सीन करते हुए बुरी तरह घायल हुए रणदीप हुड्डा- अस्पताल से फोटो वायरल
सुपरस्टार सलमान खान की फिल्म राधे की शूटिंग इस समय चल रही है और इस फिल्म में उनके साथ रणदीप हुड्डा भी नजर आने वाली हैं। लेकिन हाल ही रणदीप फिल्म की शूटिंग के दौरान दौरान घायल हो गए। खबर है कि वो इस फिल्म में वह विलेन का किरदार निभा रहे हैं। खबरों की माने तो राधे के सेट पर ये यह घटना दो दिन पहले हुई थी। अभिनेता इस फिल्म के लिए एक एक्शन सीन कर रहे थे जिसके दौरान उनको काफी गंभीर चोट लग गई।
इस समय उनकी एक तस्वीर सामने आ रही है जिसमें वो एक व्हील चेयर पर बैठे नजर आ रहे हैं। रणदीप हुड्डा को तुरंत कोकिलाबेन धीरुभाई अंबानी अस्पताल ले जाया गया लेकिन अब रणदीप अस्पताल से वापस आ गए हैं।

खबर है कि अब उनकी सेहत भी बेहतर है। अस्पताल जो से वायरल हो रहीं रणदीप हुड्डा कि तस्वीरें जो सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं। राधे को लेकर पता चला है कि इस फिल्म के एक्शन सीक्वेंस को दमदार तरीके से डिजाइन करने के लिए सलमान खान ने स्पेशल कोरियन स्टंट टीम साइन की है।
फिल्म में 4-5 एक्शन सीन्स होने वाले हैं। राधे 2020 की ईद पर रिलीज होगी। इस फिल्म में दिशा पाटनी और जैकी श्रॉफ भी अहम भूमिका निभाते नजर आएंगे। राधे को प्रभुदेवा डायरेक्ट कर रहे हैं।


Click it and Unblock the Notifications











