बिग बॉस 14 में राधे मां के आने पर बवाल, 'वे संत नहीं, सिर्फ नाच-गाना आता'
अक्सर चर्चा में रहने वाली राधे मां नए विवाद के कारण एक बार फिर सुर्खियों में हैं। राधे मां को लेकर अखाड़ा परिषद ने नाराजगी व्यक्त की है। इतना ही नहीं एबीएपी ने तो ये तक कह दिया कि राधे मां संत नहीं हैं। उन्हें धर्म की कोई जानकारी नहीं है वे तो बस नाच गाना कर सकती है। इस बड़े बयान के साथ ही राधे मां को लेकर नया विवाद उपजता दिख रहा है। ये कंट्रोवर्सी राधे मां के बिग बॉस 14 में आने को लेकर हुई है।
बिग बॉस सीजन 14 में राधे मां ने न केवल ग्रैंड एंट्री ली बल्कि अपने नाच से भी हैरान किया। बिग बॉस 14 में राधे मां ने कंटेस्टेंट को उपदेश दिये बल्कि उन्हें आशीर्वाद भी दिया। इसी को लेकर अब अखाड़ा परिषद की ओर से सवाल उठाए गए हैं। ये सब इस परिषद कोरास नहीं आा और उन्होंने राधे मां के सिद्धांतों पर सवाल खड़े किए।
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद की तरफ से औपचारिक बयान जारी किया गया है। इसमें कहा गया कि राधे मां संत नहीं है और न ही उन्हें धर्म की जानकारी है। एबीएपी अध्यक्ष ने कहा कि राधे मां किसी भी अखाड़े से जुड़ी नहीं है।


Click it and Unblock the Notifications