..................... Radhe Maa controversy another support from Subhash Ghai - Hindi Filmibeat

Radhe Maa बच्ची हैं..हमें पेरेंट्स की तरह प्यार करती हैं- सुभाष घई

राधे मां को लेकर हर चल रहे विवाद पर दुनिया भर में लोग बातें कर रहे हैं। खुद को भगवान बना देने वाली राधे मां को लेकर चल रहे विवादों पर सुभाष घई ने हाल ही में एक स्टेटमेंट दिया जिसमें उन्होंने कहा कि वो अपनी पत्नी के साथ राधे मां से मिले थे और राधे मां सुभाष घई और उनकी पत्नी को अपने माता-पिता की तरह मानती हैं।

राधे मां को लेकर उठे विवाद पर इंडस्ट्री के भी कई लोगों ने आवाज उठाई। विशाल ददलानी ने जहां एक तरफ कहा कि इस तरह के लोग जो खुद को भगवान बना देते हैं उनपर समय वेस्ट करना गलत है।

वहीं निर्देशक सुभाष घई ने हाल ही में अपनी बात रखी और कहा राधे मां से मैं अक्सर मिलता था। अपनी पत्नी के साथ जब मैं उनसे मिलने गया तो उन्होंने हमें अपने माता-पिता की तरह ही सम्मान दिया। हमें लगता है कि उनके बचपने और उनकी बच्चों जैसी सोच की वजह से लोगों ने उन्हें गलत समझ लिया है। हम चाहते हैं कि जल्द से जल्द राधे मां इस विवाद पर अपनी सफाई दे दें।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X