..................... दुबई में टूटेंगे कमाई के रिकॉर्ड? 'राधे' के टिकट काउंटर्स के बाहर दिखी लंबी कतारें! Radhe- Long lines in front of Ticket counters in Dubai, Salman Khan nailed it! - Hindi Filmibeat

दुबई में टूटेंगे कमाई के रिकॉर्ड? 'राधे' के टिकट काउंटर्स के बाहर दिखी लंबी कतारें, सलमान खान का धमाका!

सुपरस्टार सलमान खान की फिल्म राधे आज दुनिया भर में रिलीज हो गई है और जो तस्वीरें दुबई से सामने आ रही हैं वो सलमान भाई के फैंस के लिए किसी खुशी से कम नहीं हैँ। दरअसल आज दुबई में 10.30 बजे राधे का प्रीमियर होना था और ये धमाकेदार रहा है। फैंस से थिएटर्स में काफी शानदार रिसपॉन्स देखने को मिल रहा है। सुपरस्टार सलमान खान के फैंस के कुछ वीडियोज और तस्वीरें सीधे दुबई से सामने आई हैं..

जिनमें टिकट काउंटर्स के बाहर आप लंबी लंबी लाइन्स देख सकते हैं। इससे इतना तो तय है कि दुबई बॉक्स ऑफिस में फिल्म काफी तगड़ा धमाका करने वाली है। इसके अलावा सुबह से ही यूएई की हर मल्टीप्लेक्स पर सलमान खान के फैंस का जमावड़ा देखने को मिला है..

radhe, salman khan, राधे, सलमान खान, दिशा पटानी

ढोल ताशों के साथ इसकी रिलीज की शुरुआत की गई है। सलमान खान ने इस फिल्म को 40 देशों में रिलीज किया गया है। आप राधे फिल्म जी5 और जीप्लेक्स पर भी देख सकते हैं।

इतिहास में ऐसा पहली बार हुआ

इतिहास में ऐसा पहली बार हुआ

भारतीय सिनेमा के इतिहास में ऐसा पहली बार हुआ जब कोई फिल्म एक साथ ओटीटी, थिएटर्स और टीवी पर 'पे पर व्यू' के सिस्टम के आधार पर रिलीज हुई है।

ऐसा माना जा रहा है

ऐसा माना जा रहा है

लोगों का मानना है कि राधे इतिहास रचने वाली है और हो सकता है इसके बाद कई सितारे इस सिस्टम का इस्तेमाल करें।

एक्शन शानदार

एक्शन शानदार

सलमान खान को लेकर काफी तारीफ हो रही है और लोगों का कहना है कि फिल्म काफी धमाकेदार है और एक्शन शानदार है।

रणदीप हुड्डा से भिड़ंत

रणदीप हुड्डा से भिड़ंत

फिल्म में सलमान खान के साथ रणदीप हुड्डा भिड़ते दिखने वाले हैं और इसके अलावा 2 और विलेन होंगे।

केमेस्ट्री काफी पसंद आई

केमेस्ट्री काफी पसंद आई

सलमान खान की हीरोईन दिशा पटानी हैं जो कि फिल्म भारत में छोटे से रोल के साथ नजर आईं थीं और लोगों को केमेस्ट्री काफी पसंद आई थी।

थिएटर्स में लेकर आएंगे

थिएटर्स में लेकर आएंगे

इसके अलावा सलमान खान ने भारतीय फैंस को खुशखबरी दी थी कि जैसे ही देश में हालात पहले की तरह सामान्य होंगे वो इस फिल्म को थिएटर्स में लेकर आएंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X