व्हाट्सएप पर 50 रुपए में बेच रहे थे राधे का पाइरेटेड वर्जन, 3 लोगों पर दर्ज हुई एफआईआर!

सुपरस्टार सलमान खान की फिल्म राधे रिलीज के कुछ समय बाद ही पाइरेसी का शिकार हो गई थी और धड़ल्ले से इसको लेकर टेलीग्राम और व्हाट्सएप पर पाइरेसी देखने को मिली है। इसके बाद खबर आई थी कि लोगों पर सलमान खान कार्यवाही करेंगे। हालांकि अब जो पता चला है वो काफी चौकाने वाला है। दरअसल राधे फिल्म को पाइरेसी के जरिए व्हाट्सएप पर 50 रुपए में बेचे जाने का मामला सामने आया है।

इसके बाद करीब 3 लोगों पर एफआईआर दर्ज की गई है। दरअसल हाल ही में मुंबई के साइबर सेल में इस बात को लेकर शिकायत दर्ज करवाई गई थी कि कुछ लोग फेसबुक से राधे को पाइरेसी के जरिए बेच रहे हैं।

radhe, salman khan, राधे, सलमान खान

50 रुपए में व्हाट्सएप पर इस फिल्म को भेजा जा रहा है। इन यूजर्स को साइबर सेल ढूंढ लिया है और एफआईआर दर्ज हो गई है। इसके अलावा भी साइबर सेल ऐसे लोगों पर नजर रख रहा है जो कि पाइरेसी कर रहे हैं।

पाइरेसी

पाइरेसी

सलमान खान पाइरेसी को बिल्कुल पसंद नहीं करते हैं और इसको लेकर उन्होने फिल्म रिलीज से पहले ऐलान किया था कि प्लीज आप लोग फिल्म टिकट लेकर देखें क्योंकि इसको बनाने में बहुत मेहनत लगती है।

पाइरेसी में गिरावट

पाइरेसी में गिरावट

सलमान खान की फिल्म राधे को लेकर काफी चर्चा है और फिल्म लगातार पसंद की जा रही है। लेकिन इस एफआईआर से इतना तो तय है कि पाइरेसी में गिरावट जरूर देखने को मिलेगी।

अभिनेत्री दि़शा पाटनी

अभिनेत्री दि़शा पाटनी

सलमान खान के साथ इस फिल्म में अभिनेत्री दि़शा पाटनी लीड रोल में नजर आईं थीं। इसके पहले दोनों की जोड़ी को भारत में कुछ समय के लिए देखा गया था।

शानदार कलेक्शन

शानदार कलेक्शन

बात करें फिल्म की कमाई की तो इस फिल्म ने काफी शानदार कलेक्शन किया है। ओवरसीज फिल्म ने अच्छी कमाई की है तो वहीं पे पर व्यू के सिस्टम पर करोड़ों रुपए कमाए हैं।

4.2 मिलियन व्यूज

4.2 मिलियन व्यूज

पहले ही इस फिल्म ने 4.2 मिलियन व्यूज के साथ इतिहास रच दिया था और एक दिन में ओटीटी पर सबसे ज्यादा देखी जाने वाली फिल्म बन गई थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X