'भावनाओं में बह गए हैं जॉन भइया'- 'राधे' फैंस ने जॉन अब्राहम को किया ट्रोल, सलमान खान से ईद पर है भिड़ंत!

सुपरस्टार सलमान खान की फिल्म जब भी ईद पर रिलीज होती है इसका माहौल काफी शानदार होता है। सलमान खान के फैंस के लिए ईद उनकी फिल्म के कारण दोगुनी मीठी हो जाती है और उनका दिन बन जाता है। ऐसा माना जाता है कि सलमान खान की फिल्म के साथ ईद में कोई भी स्टार क्लैश करना पसंद नहीं करता है। क्योंकि सलमान खान की फैन फॉलोविंग काफी तगड़ी है और उनके आसपास भी कोई बॉलीवुड स्टार नहीं हैं।

लेकिन इस बार कुछ ऐसा हुआ है जो कि सलमान भाई के फैंस को शायद बिल्कुल पसंद नही आया। दरअसल काफी समय से चर्चा में चल रही अभिनेता जॉन अब्राहम की फिल्म सत्यमेन जयते 2 के रिलीज डेट का ऐलान हुआ है।

radhe, salman khan, john abraham, satyamev jayate 2, राधे, सलमान खान, जॉन अब्राहम, सत्यमेव जयते 2

जॉन अब्राहम एक धमाकेदार पोस्टर साझा करते हुए ऐलान किया था कि उनकी फिल्म इस ईद पर रिलीज होने वाली है। जॉन अब्राहम की फिल्म 13 मई को रिलीज हो रही है और इसी दिन सलमान खान की राधे रिलीज हो रही है।

बस इसी ऐलान के बाद से सोशल मीडिया पर जॉन अब्राहम को बुरी तरह से ट्रोल किया जा रहा है। राधे के फैंस कई बातें उनको लगातार बोल रहे हैँ। आप भी देखिए ये वायरल ट्वीट्स....

पंगा पड़ेगा भारी

पंगा पड़ेगा भारी

इस सलमान खान फैन ने लिखा है.. ये इस साल की सबसे बड़ी फ्लॉप साबित होगी। पंगा पड़ेगा भारी।

ईद केवल राधे की

ईद केवल राधे की

इनका कहना है.. बहुत बड़ी गलती कर दी सर आपने, राधे के सामने नहीं टिक पाएगी फिल्म। ईद केवल राधे की है।

फैन का सवाल

फैन का सवाल

एक फैन ने सवला पूछते हुए लिखा है.. राधे से पंगा क्यों भाई।

स्क्रीन ना मिले तो रोना नहीं

स्क्रीन ना मिले तो रोना नहीं

पहले बोल रहे हैं, फिर ईद पर भी स्क्रीन ना मिले तो रोना नहीं। 1600 से ज्यादा स्क्रीन्स नहीं मिलेंगी। शायद वो भी ना मिलें।

बात ही छोड़ दो

बात ही छोड़ दो

इन्होने लिखा है.. जब केजीएफ की औकात नहीं है तो बाकी सबकी तो बात ही छोड़ दो।

भावनाओं में बह गए

भावनाओं में बह गए

इन फैन ने लिखा है.. लगता है भावनाओं में बह गए हैं हमारे जॉन भइया, ईद पर क्लैश करेंगे राधे से।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X