..................... Radhe- Disha patani injured during shooting - Hindi Filmibeat

Radhe- राधे के शूटिंग सेट पर घायल हुईं दिशा पटानी- प्रभुदेवा पर लगाया आरोप

सुपरस्टार सलमान खान स्टारर फिल्म राधे की शूटिंग इस समय चल रही है और इस फिल्म में उनके साथ दिशा पटानी नजर आने वाली हैं। लेकिन इस समय जो खबर आ रही है वो दिशा पटानी के फैंस के लिए अच्छी साबित नहीं होगी। खबर है कि एक गाने की शूटिंग के दौरान वो काफी बुरी तरह से घायल हो गई हैं और उनके पैरों में चोट आई है। गौरतलब है कि दिशा पटानी ने इंस्टाग्राम पर एक स्टोरी को साझा करते हुए लिखा है.. प्रभुदेवा सर की डांस स्टेप्स ने मुझे यह दिया, मुझे घुटनों में चोट लग गई है।

दिशा पटानी की ये तस्वीर काफी ज्यादा वायरल हो रही है। एक्ट्रेस दिशा पटानी ने जब से फिल्म भारत में सलमान खान के साथ स्लो मोशन में धमाल मचाया है वो काफी ज्यादा चर्चा में चल रहीं है।

radhe, disha patani, salman khan, prabhudeva, राधे, दिशा पटानी, सलमान खान, प्रभुदेवा

इसके अलावा हाल ही में एक बार फिर से उनकी जोड़ी सुपरस्टार सलमान खान के साथ बन गई है। गौरतलब है कि वो फिल्म राधे में सलमान खान के अपोजिट दिखने वाली हैं जिसके बारे में दिशा पटानी का एक बयान सामने आया है।

गौरतलब है कि वो एक के बाद एक करीब 3 फिल्में कर रही हैं जिसमें एकता कपूर की फिल्म भी शामिल है। फिलहाल राधे की शूटिंग चल रही है और फिल्म ईद 2020 के मौके पर रिलीज होने वाली है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X