'राधे' से पहले इस वीडियो में सलमान खान का बड़ा धमाका, फीस सुनकर होश उड़ जाएंगे !
सलमान खान इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म 'राधे' को लेकर बिजी चल रहे हैं। फिल्म के बीच धमाकेदार विज्ञापन शूट का वीडियो सलमान खान ने शेयर किया है। इस शूट की प्राइज मनी करोड़ों रुपये बताई जा रही है। ऐसे में कहा जा रहा है कि सलमान खान फिल्मों में ही नहीं बल्कि ऐड शूट के लिए भी करोड़ों रुपये वसूल करते हैं। फैंस को ये ऐड शूट खूब सोशल मीडिया पर अट्रैक्ट कर रहा है। अब तक हजारों यूजर्स इस वीडियो को देख चुके हैं।
बता दें सलमान खान एक स्मार्ट फोन की ऐड में नजर आ रहे हैं। इस ऐड शूट में वह धमाकेदार एक्शन और बाइक चलाते दिख रहे हैं। हैरानी की बात ये है कि इस ऐड शूट के लिए सलमान खान ने करोड़ों रुपये लिए हैं। जी हां, कुछ ऐसा ही कहना रिपोर्ट्स का है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार सलमान खान ने इस ऐड के लिए 28-35 करोड़ रुपये लिए हैं।


Click it and Unblock the Notifications