कौन है रचेल गुप्ता? छिन गया ताज या खुद छोड़ा? रोते-बिलखते खुद बताई पूरी कहानी

Rachel Gupta

Rachel Gupta Crown Controversy: जालंधर की रेचल गुप्ता ने मिस ग्रैंड इंटरनेशनल 2024 का खिताब जीतकर इतिहास रच दिया था। अब रचेल गुप्ता का नाम खूब विवादों में आ गया है। साल भर बाद रचेल के खिताब को लेकर शुरू हुए बवाल के बीच उनके एक पोस्ट ने सनसनी मचा दी है। दरअसल, रचेल ने अपने पोस्ट में बताया कि वह अपना मिस ग्रैंड इंटरनेशनल का खिताब वापस कर रही हैं, तो वहीं दूसरी तरफ ऑर्गनाइजेशन ने उन्हें नियमों के उल्लंघन पर पद से हटाने का दावा किया है। ऐसे में अब सवाल ये उठ रहा है कि क्या रेचल से ताज छीना गया या उन्होंने खुद इसे वापस किया।

रेचल ने सोशल मीडिया पर एक इमोशनल पोस्ट के जरिए बताया कि उन्होंने यह फैसला खुद लिया है। उन्होंने लिखा कि यह फैसला उनके लिए आसान नहीं था, लेकिन जरूरी था। उन्होंने प्रशंसकों से माफी मांगी और उनके समर्थन के लिए उनका शुक्रिया अदा किया।

रेचल ने अपनी पोस्ट में लिखा, 'मैं इस खबर को शेयर करते हुए बहुत रिग्रेट महसूस कर रही हूं: मैंने मिस ग्रैंड इंटरनेशनल 2024 के पद से हटने और अपना ताज वापस करने का फैसला किया है। ताज पहनाया जाना मेरी जिंदगी के सबसे प्यारे सपनों में से एक था और मैं अपने देश को रिप्रेजेंट करने और इतिहास रचने की उम्मीद और गर्व से भरी हुई थी।'

रेचल ने आगे खुलासा करते हुए लिखा, 'हालांकि, क्राउन पहनाए जाने के बाद के महीनों में मुझे टूटे हुए वादों, दुर्व्यवहार और एक टॉक्सिक माहौल का सामना करना पड़ा, जिसे मैं अब और चुपचाप बर्दाश्त नहीं कर सकती। ये फैसला हल्के में नहीं लिया गया था। आने वाले दिनों में, मैं इस मुश्किल जर्नी के पीछे की डिटेल्स शेयर करते हुए एक पूरा वीडियो रिलीज करूंगी।'

रेचल गुप्ता ने आगे कहा- 'मैं आपकी करुणा, आपके खुले दिल और इस अगले कदम को उठाने के लिए आपका लगातार सपोर्ट मांगती हूं। जितना आप जानते हैं, आपका प्यार उससे कहीं ज्यादा मायने रखता है।' अपनी पोस्ट में रेचल ने ताज छोड़ने की एक बड़ी वजह प्रतियोगिता के अंदर के जहरीले माहौल को बताया। उन्होंने कहा कि ताज के बाद के अनुभव ने उनकी उम्मीदों को तोड़ दिया।

वहीं दूसरी ओर, प्रतियोगिता के आयोजन का दावा है कि रेचल को पद से हटा दिया गया है। संगठन ने कहा कि रेचल अपनी जिम्मेदारियों को पूरा नहीं कर रही थीं। साथ ही उन्होंने बिना अनुमति के प्रोजेक्ट किए और महत्वपूर्ण यात्राएं छोड़ दीं।

मिस ग्रैंड इंटरनेशनल की आधिकारिक घोषणा में साफ तौर पर कहा गया है कि रेचल का कार्यकाल अब खत्म हो गया है। अब वह इस खिताब का इस्तेमाल नहीं कर सकती हैं। संस्था ने तत्काल प्रभाव से उनका ताज वापस ले लिया है। इस घटना ने सोशल मीडिया पर बहस छेड़ दी है।

एक तरफ लोग रेचल का समर्थन कर रहे हैं, तो वहीं कुछ संस्था की पारदर्शिता पर सवाल उठा रहे हैं। दोनों पक्षों की कहानी सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। अब सबकी निगाहें रेचल के वीडियो पर हैं, जिसमें वह पूरी सच्चाई उजागर करने वाली हैं। उन्होंने वादा किया है कि वह अपना अनुभव खुलकर बताएंगी। इस पूरे मामले में फैंस को जल्द ही जवाब मिलने की उम्मीद है।

More from Filmibeat

Read more about: rachel gupta bollywood
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X