पंजाब की रेचल गुप्ता ने रचा इतिहास, मिस ग्रैंड इंटरनेशनल का ताज पहनने वाली बनी पहली भारतीय महिला

Rachel Gupta became the first Indian woman to be crowned Miss Grand International: मिस ग्रैंड इंटरनेशनल टाइटल का जीतना हर एक मॉडल के लिए खास होता है। वहीं 25 अक्टूबर को थाईलैंड में हुए इस इवेंट में भारत ने इतिहास रच दिया है। जी हां, पंजाब के जालंधर की रहने वाली रचेल गुप्ता ने इस कॉम्पिटिशन में बाजी मारी है।
प्रतियोगिता में रचेन ने हांसिल की जीत
जी हां, मिस ग्रैंड इंटरनेशनल टाइटल जीतने वाली रचेल गुप्ता ने देश का नाम गर्व से ऊंचा किया है। रचेल के वॉक के कई वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। उनके अंदाज स्टाइल और कॉन्फिडेंस को लोग जमकर सराह रहे हैं।
भर गया रचेल के अंदर उत्साह
बता दें कि विनर की घोषणा से पहले ही पूरे हॉल में रचेल का नाम जोरो-शोरों से लोग चिल्ला रहे थे। पूरे हॉल में इंडिया के नारे लग रहे थे। इन उत्साहित आवाजों ने रचेल में और जोश और जुनून भर दिया था। इस कम्पटीशन में जीत हांसिल कर रचेल ने हर एक के दिल में खास जगह बना ली है।
पोलैंड की वेरोनिका नोवाक संग शेयर किया खिताब
यह प्रतियोगिता थाईलैंड के बैंकॉक में की गई थी। इस प्रतियोगिता में 60 देशों की 60 मॉडल्स ने हिस्सा लिया था। रचेल ने पोलैंड की वेरोनिका नोवाक के साथ ताज शेयर किया था। क्योंकि इस प्रतियोगिता में दोनों के अंक एक ही समान थे।
पैरिस जाकर भी जीत चुकी हैं खिताब
रचेल गुप्ता फिलहाल तो अभी 20 साल की हैं। उनका परिवार जालंधर के अर्बन स्टेट में रहता है। इससे पहले रचेल ने दो साल पहले पैरिस में मिस सुपर टैलेंट ऑफ द वर्ल्ड का खिताब अपने नाम किया था।


Click it and Unblock the Notifications











