''सलमान खान की ये फिल्म.. पहली दो फिल्मों से ज्यादा बड़ी होगी....''
'टाईगर जिंदा है' के बाद सलमान खान की अगली फिल्म आएगी 'रेस 3'। जी हां, फिल्म के निर्माता रमेश तौरानी ने फाइनल किया है कि फिल्म ईद 2018 में रिलीज होगी। फिल्म में सलमान और जैकलीन फर्नांडीस की जोड़ी होगी और फिल्म का निर्देशन करेंगे रेमो डिसूजा।
एकदम कड़क है अजय देवगन की 'बादशाहो'.. धमाकेदार एक्शन!
बहरहाल, इस फिल्म पर बात करते हुए रमेश तौरानी ने कहा है कि 'रेस 3' इस फ्रैंचाइजी की बाकी दो फिल्मों से काफी अलग होने वाली है। यह पहली दो फिल्मों से ज्यादा बड़े स्तर पर बनाई जाएगी। साथ ही उन्होंने बताया कि फिल्म मल्टी स्टारर होगी।

याद दिला दें, रेस में सैफ अली खान, अक्षय खन्ना और अनिल कपूर मुख्य किरदारों में थे। वहीं, रेस 2 में सैफ, अनिल कपूर के साथ दिखे थे जॉन अब्राहम। लेकिन रमेश तौरानी ने जानकारी दी कि 'रेस 3' की कास्ट पूरे तरह से अलग होगी। अफवाहों की मानें तो फिल्म में डेजी शाह भी होंगी।
यहां जानें रेस 3 से जुड़ी दिलचस्प बातें-


Click it and Unblock the Notifications