..................... Race 3 Update Salman Khan To Unveil The Trailer In A Unique Way - Hindi Filmibeat

बॉलीवुड में पहली बार, लाइव रिलीज होगा सलमान खान की रेस 3 का ट्रेलर

सलमान खान की फिल्म रेस की ट्रेलर इन दिनो चर्चा का विषय बना हुआ है तो सलमान खान ट्विटर पर लगातार मस्ती करते हुए नजर आ रहे है। बता दें कि सलमान खान की फिल्म रेस 3 का ट्रेलर लाइव रिलीज किया जाएगा और ये पहली बार होगा जब किसी बॉलीवुड फिल्म का ट्रेलर लाइव दिखाया जाएगा।

जी हां दरअसल लाइव स्ट्रीमिंग के लिए आपको फेसबुक और ट्विटर देखना होगा क्योंकि ये ट्रेलर लाइव स्ट्रीम होगा। बता दें कि सलमान ने आज फिर से एक ट्वीट किया था कि आज का मुझे कल से ज्यादा डाउटफुल लग रहा है।

salman khan, race 3, bobby deol, anil kapoor, बॉबी देओल, अनिल कपूर, सलमान खान, रेस 3

बता दें कि सलमान खान की इस बात से फैंस की बढ़ी धड़कनो रो रोकने के लिए फिल्म के निर्देशक रेमो डिसूजा ने थोड़ी देर पहले ये ऐलान किया है कि ट्रेलर आज ही रिलीज किया जाएगा।

जी दरअसल आज शाम 4.30 बजे रेस 3 का ट्रेलर लाइव रिलीज किया जाएगा। इसके अलावा इस फिल्म के ट्रेलर को लेकर अलग तरह का मजाक और मस्ती चल रही है।

बता दें कि कल रेमो डिसूजा ने फिल्म के सेट से ही काफी ज्यादा मस्ती भरी वीडियो पोस्ट की थी जिसमें बच्चे चिल्ला रहे थे कि रेस 3 ट्रेलर रिलीज टुमॉरो। बता दें कि रेमो डिसूजा फिल्म का गाना शूट में काफी बिजी है और इस मौके पर वो राजस्थान गए हुए हैं जहां पर फिल्म की शूटिंग चल रही है।

हालांकि इसमें कोई दो राय नहीं है कि फिल्म का ट्रेलर आज रिलीज होने वाला है और सलमान के फैंस काफी ज्यादा उत्सुक है। फिल्म को लेकर लगातार पोस्टर सामने आते रहे है जो कि काफी ज्यादा खतरनाक लग रहे थे।

हालांकि फिल्म के पोस्टर्स ने इतना तो बता ही दिया था कि फिल्म काफी धमाकेदार एक्शन से भरपूर होगी। फिल्म इसी साल ईद के मौके पर 15 जून को रिलीज कर दी जाएगी और इसके ठीक एक महीने पहले 15 मई यानि आज फिल्म का ट्रेलर लाइल लॉंच किया जाएगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X